2018 तक राज्य के हर गांव में होगी बिजली : सांसद
2018 तक राज्य के हर गांव में होगी बिजली : सांसदशराबबंदी मुख्यमंत्री की सराहनीय पहलअब्दुल कलाम लाइब्रेरी का नहीं खुलना प्रशासन की लापरवाहीमोहनिया (नगर). सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान चैनपुर के कुरई पहुंचने से पहले मोहनिया के डाकबंगला परिसर में लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने बताया की […]
2018 तक राज्य के हर गांव में होगी बिजली : सांसदशराबबंदी मुख्यमंत्री की सराहनीय पहलअब्दुल कलाम लाइब्रेरी का नहीं खुलना प्रशासन की लापरवाहीमोहनिया (नगर). सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद छेदी पासवान चैनपुर के कुरई पहुंचने से पहले मोहनिया के डाकबंगला परिसर में लोगों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने बताया की शराबबंदी मुख्यमंत्री की सराहनीय पहल है. लेकिन, इसको शुरू किसने किया. पहले तो आप जहर देते हैं और बाद में दवा पिला रहे हैं. शुरुआत आपने की और खत्म आप ही कर रहे हैं. शराबबंदी ये बहुत ही अच्छा विचार है. लेकिन, कितने दिन तक टिका रहता है, ये देखने की बात है. सांसद ने बताया कि चौबे जी की ईमानदारी राजनीति से बहुत ही ऊपर हैं. उनकी ईमानदारी पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता है. वे राजनेताओं के लिए सिख हैं. श्री सांसद ने बताया कि 2015 में जब लोकसभा का चुनाव हो रहा था, उस समय पूरे भारत में करीब साढ़े अट्ठारह हजार गांवों में बिजली नहीं थी. इसमें छह हजार गांव सिर्फ बिहार में थे. लेकिन, इन दो वर्षों में भारत के साढ़े छह हजार गांवों में बिजली पहुंचाने का काम किया है. 2018 तक भारत के साथ बिहार के हर गांवों में बिजली होगी. कैमूर जिले में इकलौता पुस्तकालय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम है, जिनमें बहुत सारी महत्वपूर्ण किताबें पड़ी हैं. लेकिन, बंद रहता है. इस संबंध में पूछे जाने पर सांसद ने बताया कि ये प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है. मैंने कई बार इसके लिए कहा, लेकिन नहीं खुल रहा है. लोग पुरखों की चीजों को बचाने में जुटे हैं और यहां का प्रशासन इसे गंवाने में. आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन पर कहा कि वन विभाग कह रहा है कि मुंडेश्वरी मंदिर हमारे वन विभाग के क्षेत्र में आता है. इसलिए काम रुका हुआ है. चार करोड़ 80 लाख रुपये वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए आया हुआ है. 73 लाख रुपये मोहनिया में कांफ्रेंस हॉल के लिए आया हुआ है. 71 लाख रुपये मुंडेश्वरी में पार्क बनवाने के लिए आया हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










