पुल से नहर में गिरी बाइक, दो युवक घायल
भभुआ (ग्रामीण) : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा-इलियां पथ रविवार की देर शाम हाटा के समीप सतौना नहर के पुल से अनियंत्रित होकर बाइकसवार बाइक सहित नहर में गिर जाने की वजह से दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से नहर में निकाल कर इलाज के लिए भभुआ […]
भभुआ (ग्रामीण) : चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा-इलियां पथ रविवार की देर शाम हाटा के समीप सतौना नहर के पुल से अनियंत्रित होकर बाइकसवार बाइक सहित नहर में गिर जाने की वजह से दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गये, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से नहर में निकाल कर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देख डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार भभुआ वार्ड नंबर 8 छावनी मुहल्ला के रौशन तौहीर व हाटा निवासी हैदाय तुल्ला खलीफा दोनों बाइक से उत्तरप्रदेश से एलएलबी की परीक्षा देकर देर शाम अपने घर लौट रहे थे कि हाटा इलिया पथ पर हाटा के समीप सतौना नहर स्थित पुलिया पर बाइक अनियंत्रित हो नहर में गिर गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










