मित्रवत नजर आयेंगे पुलिसकर्मी

Updated:
विज्ञापन

पुलिस सप्ताह. पुलिस व पब्लिक के बीच की खाई को पाटने की कवायद भभुआ (सदर) : पुलिस अब आपकी मित्र बन सकती है और आपके सुख-दुख में पुलिस परस्पर सहयोगी की भूमिका निभायेगी, ताकि पुलिस व पब्लिक के बीच बढ़ती दूरी कम हो सके. एक-दूसरे में विश्वास कायम हो सके. पुलिस-पब्लिक में न्याय व कानून […]

विज्ञापन
पुलिस सप्ताह. पुलिस व पब्लिक के बीच की खाई को पाटने की कवायद
भभुआ (सदर) : पुलिस अब आपकी मित्र बन सकती है और आपके सुख-दुख में पुलिस परस्पर सहयोगी की भूमिका निभायेगी, ताकि पुलिस व पब्लिक के बीच बढ़ती दूरी कम हो सके. एक-दूसरे में विश्वास कायम हो सके.
पुलिस-पब्लिक में न्याय व कानून का विश्वास जगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा 22 फरवरी से पुलिस सप्ताह मनाया जायेगा. इस कार्यक्रम में आम लोगों, छात्रों व युवाओं के बीच वाद-विवाद, कार्यशाला, खेलकूद प्रतियोगिता व पौधारोपण आदि का आयोजन किया जायेगा. पुलिस और पब्लिक के संबंध प्रगाढ़ बनाने के लिए यह आयोजन 27 फरवरी तक कराया जायेगा. 22 से 27 फरवरी तक जिले में होने वाले पुलिस सप्ताह के आयोजन के लिए एसपी हरप्रीत कौर ने सभी संबंधित थानों को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया गया है.
उन्होंने इस कार्यक्रम में संबंधित थानों के पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. एसपी ने 22 से 27 फरवरी तक होने वाले पुलिस सप्ताह के लिए सभी थानों व ओपी पर रात में कलर लाइटिंग के साथ सजावट कराने का भी आदेश दिया है.
एसपी हरप्रीत कौर ने पुलिस सप्ताह के आयोजन के दौरान सभी थाना-ओपी सहित पुलिस केंद्रों में पौधारोपण जैसे कार्यक्रम का आयोजन करने का भी निर्देश दिया है. उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से आम जनता को अपने विश्वास में लेने व पुलिस पब्लिक के बीच बढ़ती दूरी को कम करने को कहा है, ताकि आम लोग पुलिस पर विश्वास कर सके और परस्पर सहयोगी की भूमिका निभायें.
शराबबंदी पर होगी पेंटिंग प्रतियोगिता : पुलिस सप्ताह के दौरान पुलिस पब्लिक के साथ अपनी दूरी को कम करने के लिए होने वाले इस कार्यक्रम में खेलकूद प्रतियोगिता, कार्यशाला, शराबबंदी पर पेंटिंग प्रतियोगिता, पुलिस के सहयोगियों को सम्मानित करने के साथ पुलिस पब्लिक के संबंध पर स्कूल-कॉलेज में वाद-विवाद की प्रतियोगिता भी होगी. वहीं, खेल कूद प्रतियोगिता में रन फॉर पीस, फुटबॉल, वॉलीबाॅल व कबड्डी जैसे खेलों के आयोजन किये जायेंगे. इसके अलावा यातायात व्यवस्था की जागरूकता के लिए स्कूल कॉलेज में कार्यशाला भी होगी.
जरूरी है पुलिस व आम जनता के बीच सहयोग : पुलिस सप्ताह के संबंध में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि आज के दौर में पुलिस व आम जनता के बीच परस्पर संबंध बहुत जरूरी है.
क्योंकि, आम पब्लिक खास कर युवाओं व छात्रों के बीच यह विश्वास जगाना है कि पुलिस आपकी दुश्मन नहीं, बल्कि आपकी मित्र है.
आप किसी भी परेशानी व समस्या पर पुलिस प्रशासन से मिल कर मित्रवत सहयोग ले सकते हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षा भी शुरू होने वाली है. इसको देखते हुए ही कार्यक्रमों का सिलसिलेवार आयोजन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन