खूब बजे डीजे पर अश्लील गाने
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
– शहर में जगह-जगह तैनात किये गये दंडाधिकारी – पूरे दिन सड़कों पर लगी रही भीड़ भभुआ (सदर) : सरस्वती विद्या की देवी मानी जाती है ज्ञान व विद्या के प्राप्ति के आम लोग खास कर छात्र इनकी पूजा अर्चना करते हैं. लेकिन, सोमवार को सरस्वती पूजा के बाद विसर्जन के दौरान शहर के सड़कों […]
विज्ञापन
– शहर में जगह-जगह तैनात किये गये दंडाधिकारी
– पूरे दिन सड़कों पर लगी रही भीड़
भभुआ (सदर) : सरस्वती विद्या की देवी मानी जाती है ज्ञान व विद्या के प्राप्ति के आम लोग खास कर छात्र इनकी पूजा अर्चना करते हैं. लेकिन, सोमवार को सरस्वती पूजा के बाद विसर्जन के दौरान शहर के सड़कों पर जो नजारा देखने को मिला वह चौंकाने वाला था. विसर्जन के लिए निकली मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन करने जा रहे लोग अश्लील भोजपुरी व हिंदी गीतों पर थिरकते दिखे.
इस दौरान डीजे के साथ मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोग छतरी ना खोल बरसात में, भींग जाने दे भींगी रात में व चोटी के नीचे पारंदा परांदे बीच दिल अटका जैसी अश्लील गीतों पर नाचते दिखे. सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान इस तरह के अश्लील गीतों पर लोगों को थिरकते देख कई लोगों ने इसे गलत बताते हुए मां सरस्वती से ही अश्लील गीत बजाने वाले लोगों के बुद्धि मांगते नजर आये.
अश्लील गीतों को बजाने पर प्रशासन ने लगायी थी रोक : डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से यह आदेश जारी किया गया था कि जो लोग भी पूजा या मूर्ति विसर्जन के दौरान अश्लील गीत बजायेंगे या डीजे कानफाड़ू आवाज में बजायेंगे, उन पर कार्रवाई की जायेगी. लेकिन, सारे आदेशों को धत्ता बताते हुए सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान लोगों ने अश्लील गीत व कानफाड़ू डीजे के धुन पर थिरकते नजर आये.
वहीं, विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की प्रतिमाओं का सोमवार को पूरे हर्षोल्लास व उमंग के साथ विसर्जन कर दिया गया. युवाओं व छात्रों की टोली गाजे-बाजे के साथ डांस करते हुए मां की प्रतिमा लेकर निकले व उन्हें सरोवरों व नदियों में प्रवाहित कर दिया. इस दौरान छात्रों व युवाओं पर फागुनी रंग भी चढ़ा रहा व उन्होंने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर सड़कों पर डांस किये.
विभिन्न विद्यालयों व शैक्षणिक प्रतिष्ठानों के छात्रों ने भी सोमवार को प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया. सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की धून पर खूब अश्लील गाने बजाये गये. इस दौरान छात्र व युवा सड़कों पर थिरकते रहे. शहर में प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाये जाने के दौरान सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के साथ चौक-चौराहों व गांव मुहल्लों की समितियों के सदस्य भी झूमते देखे गये. गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा अश्लील गीत बजाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इसका युवाओं व छात्रों को कोई नहीं देखा गया.
सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम
मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए शहर में जगह-जगह दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात किये गये थे. प्रशासन द्वारा शहर से मां सरस्वती की प्रतिमा लेकर विसर्जन करने जा रहे युवाओं व छात्रों की टोली पर विशेष नजर रखी और उन्हें सहूलियत के साथ आगे बढ़ाते रहे.
नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह अनुमंडल स्तर से लेकर थाना स्तर के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगातार सुरक्षा व विधि व्यवस्था के लिए कसरत करते रहे. वहीं, सीआरपीएफ की एक कंपनी भी सोमवार को लगातार शहर में गश्त करती रही. परस्पर सामाजिक व आपसी सद्भाव बनाये रखने व शांतिपूर्वक विसर्जन यात्रा निकाले जाने को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










