सदर अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस से लाये जा रहे मरीज !

Updated:
विज्ञापन

भभुआ सदर : सदर अस्पताल में एंबुलेंस की कमी से मरीज परेशान हैं़ इसका फायदा प्राइवेट एंबुलेंस चलानेवाले उठा रहे हैं़ रात की बात तो दूर, दिन में भी सदर अस्पताल में बेखौफ, एंबुलेंस लगा कर मरीजों को बरगलाते हुए उसे निजी क्लिनिकों में ले जा रहे हैं, जहां मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते […]

विज्ञापन
भभुआ सदर : सदर अस्पताल में एंबुलेंस की कमी से मरीज परेशान हैं़ इसका फायदा प्राइवेट एंबुलेंस चलानेवाले उठा रहे हैं़ रात की बात तो दूर, दिन में भी सदर अस्पताल में बेखौफ, एंबुलेंस लगा कर मरीजों को बरगलाते हुए उसे निजी क्लिनिकों में ले जा रहे हैं, जहां मरीजों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उनका आर्थिक व मानिसक शोषण किया जा रहा है़ बुधवार को भी सदर अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध नहीं रहने पर प्रावइेट एंबुलेंस चालक द्वारा अस्पताल परिसर में प्रवेश कर वहां गंभीर एक महिला मरीज को इलाज के लिए सांठगांठ वाले निजी क्लिनिक में ले गया.
गौरतलब है कि सदर अस्पताल में मरीजों को ले जाने ले आने के लिए फिलहाल 102 व 1099 एंबुलेंस उपलब्ध हैं़ लेकिन, निजी संस्था द्वारा चलायी जा रही एंबुलेंस 1099 फिलहाल कर्मचायों के वेतन न मिलने और मरीज के परिजनों से पैसे मांगने के चलते बंद पड़ी हुई है़ केवल 102 एंबुलेंस ही फिलहाल मरीजों के लिए उपलब्ध है़
प्राइवेट एंबुलेंस प्रतिदिन आपको सदर अस्पताल से बाहर मिल जायेंगे, जो इस ताक में रहते हैं कि कब उनके दलाल जो अस्पताल के अंदर मरीजों के परिजनों को झांसा देकर उन्हें प्राइवेट एंबुलेंस चालक के हवाले कर देते हैं सदर अस्पताल के बाहर लगी क्लिनिक की एंबुलेंसों पर शायद ही कभी स्वास्थ्य विभाग की नजर पड़ती हो या फिर अस्पताल में घुसे एंबुलेंस पर कोई कड़ी कार्रवाई की जाती है.
इसका फायदा प्राइवेट एंबुलेंस के चालक उठा रहे है और दिन दहाड़े सदर अस्पताल में प्रवेश करते हुए मरीजों को इलाज के लिए बरगलाते हुए प्रावइेट क्लिनिकों में ले जा रहे हैं. इस संबंध में सिविल सर्जन डाॅ केबीपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्था उपलब्ध है़ लेकिन, मरीज व उनके परिजन प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा ले रहे हैं़ फिर भी आगे से सदर अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन