12 अभ्यर्थियों मे बंटे नियुक्ति पत्र

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर (कैमूर) : प्रखंड के 27 उर्दू शिक्षक की सीटों के लिए बुधवार को भभुआ स्थित टाउन हाइस्कूल में कैंप में 12 अभ्यर्थियों में नियोजन पत्र बांटा गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा. नियुक्तिपत्र मिलने के बाद कई अभ्यर्थी, जहां शिक्षक बनने के […]

विज्ञापन
चैनपुर (कैमूर) : प्रखंड के 27 उर्दू शिक्षक की सीटों के लिए बुधवार को भभुआ स्थित टाउन हाइस्कूल में कैंप में 12 अभ्यर्थियों में नियोजन पत्र बांटा गया. सुबह से ही बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र के लिए पूरे दिन इंतजार करना पड़ा. नियुक्तिपत्र मिलने के बाद कई अभ्यर्थी, जहां शिक्षक बनने के बाद मिठाई बांटते दिखें वहीं दूसरी तरफ कई के चेहरे पर मायूसी भी झलक रही थी नियुक्तिपत्र के लिए कई ऐसे अभ्यर्थी भी लाइन में खड़े दिखे जो पहले से ही पंचायत व प्रखंड उर्दू शिक्षक पद पर कार्यरत हैं.
उन्होंने बताया कि अपने गृह प्रखंड या गांव के नजदीकी विद्यालय में नियुक्ति के लिए आये हैं. यदि नियोजन यहां होता है, तो वर्तमान में पदस्थापित विद्यालय से त्यागपत्र दे देंगे.
उर्दू शिक्षकों के नियोजन के लिए लगाये गये इस कैंप में 27 सीटों के लिए नियोजन की प्रक्रिया शुरु हुई बेसिक ग्रेड में 10 पुरुष 12 महिला व स्नातक ग्रेड में तीन पुरुष, दो महिला उर्दू शिक्षकों की बहाली की जानी थी. लेकिन, जब नियोजन की प्रक्रिया समाप्त हुई तो आधे से अधिक सीटें रिक्त ही रह गयीं 23 सीटों में सिर्फ 12 अभ्यर्थियों को ही नियुक्तिपत्र दिया गया.
बेसिक ग्रेड के 22 सीटों में छह पुरुष व पांच महिला व स्नातक ग्रेड में पांच सीटों में सिर्फ एक शिक्षक को ही नियुक्तिपत्र दिया गया. कुल मिला कर अभी भी प्रखंड में बेसिक ग्रेड के लिए चार पुरुष व सात महिला शिक्षिका का पद व स्नातक ग्रेड के लिए दो पुरुष व दो महिला शिक्षिक का पद रिक्त है. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ सत्येंद्र परासर ने बताया कि रिक्त पड़े पदों को द्वितीय चरण के कैंप में भरा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन