हत्या व उपद्रव मामले में पांच एफआइआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कार्रवाई. आर्म्स एक्ट व हत्याकांड में दो अब भी फरार भभुआ (सदर) : सिकठी गांव में हुई युवक की हत्या और उसके बाद शहर में हुए उपद्रव व पथराव मामले में बुधवार को सदर थाने में अलग-अलग पांच प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. पहली एफआइआर युवक सतवंत उर्फ नेपाली पटेल की हत्या मामले में उसके […]
विज्ञापन
कार्रवाई. आर्म्स एक्ट व हत्याकांड में दो अब भी फरार
भभुआ (सदर) : सिकठी गांव में हुई युवक की हत्या और उसके बाद शहर में हुए उपद्रव व पथराव मामले में बुधवार को सदर थाने में अलग-अलग पांच प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं. पहली एफआइआर युवक सतवंत उर्फ नेपाली पटेल की हत्या मामले में उसके बड़े भाई बलवंत पटेल द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें जसीमुद्दीन अंसारी सहित पांच लोगों को आरोपित बनाया गया है.
इस मामले में पुलिस द्वारा हत्या के नामजद पांच आरोपितों के अलावे हथियार के साथ पकड़ाये अन्य सात पर दूसरी एफआइआर नगर थानाध्यक्ष ने आर्म्स एक्ट का दफा लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में पुलिस द्वारा हत्या व आर्म्स एक्ट में पकड़ाये सभी 12 आरोपितों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपित बदर मियां व सद्दाम अहमद अब भी फरार हैं. वहीं सिकठी गांव में गांववालों द्वारा सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व पुलिस के साथ नोंक-झोक व दुर्व्यवहार करने पर सदर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार द्वारा 15 नामजद सहित 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
वहीं युवक की हत्या के बाद सड़क जाम, उपद्रत्व पथराव मामले में पटेल चौक पर दंडाधिकारी के रूप में तैनात प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक (भभुआ) छन्नेलाल के द्वारा शहर में विधि व्यवस्था को भंग करने,सड़क अवरुद्ध करने व आम लोगों से दुर्व्यवहार करते हुए पथराव मामले में 13 नामजद सहित 500 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जबकि मंगलवार को सिकठी गांव स्थित आरोपित के घर को जलाये जाने के मामले में आरोपित के पिता फजलू मियां के ने गांव के ही 13 लोगों पर नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सदर थाने में अलग अलग दर्ज करायी गयीं प्राथमिकियों एफआइआर के संबंध में एसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि सभी मामलों के आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी, उन्होंने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर नामजद आरोपितों सहित अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










