भारी सुरक्षा घेरे में निकाले गये सभी आरोपित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हत्या के बाद उपद्रव. गांववालों के नरम पड़ने के बाद पुलिस ने रास्ते को खुलवाया, काफी संख्या में मौजूद रहे पुलिसवाले भभुआ (सदर) : सिकठा में सोमवार की सुबह हुई हत्या के बाद एसपी ने स्थिति की गंभीरता पर भभुआ एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, एसपी अभियान राजीव रंजन सिंह, एसडीपीओ मोहनिया मनोज राम सहित सभी […]
विज्ञापन
हत्या के बाद उपद्रव. गांववालों के नरम पड़ने के बाद पुलिस ने रास्ते को खुलवाया, काफी संख्या में मौजूद रहे पुलिसवाले
भभुआ (सदर) : सिकठा में सोमवार की सुबह हुई हत्या के बाद एसपी ने स्थिति की गंभीरता पर भभुआ एसडीपीओ दिलीप कुमार झा, एसपी अभियान राजीव रंजन सिंह, एसडीपीओ मोहनिया मनोज राम सहित सभी थानों के थानेदार व पुलिस को भभुआ व सिकठी में स्थिति पर काबू पाने के लिए बुला लिया. वहीं डीएम ने भी भभुआ अनुमंडल के एसडीओ ललन प्रसाद व बीडीओ मानेंद्र कुमार सहित सभी वरीय अधिकारियों को बुला लिया.
बाइक तेज चलाने का विवाद बना घटना का कारण : घटना के पीछे मूल कारण के विवाद में बताया जाता है कि रविवार की शाम जसीमुद्दीन तेजी से बाइक लेकर नहर पुलिया से गुजर रहा था इसी दौरान मृतक सतवंत उर्फ नेपाली ने तेजी से बाइक चलाने पर उसे मना किया और कहा कि वह गांव में तेजी से बाइक न चलाये. इसे लेकर जसीमुद्दीन और नेपाली के बीच गरमा-गरम बहस हुई थी. यही बात अपना अहम बना जशीमुद्दीन ने सोमवार की सुबह-सबेरे नेपाली की गोली मार हत्या कर दी.
गांव का आक्रोश पहुंचा शहर : जैसे ही नेपाली को सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वैसे ही इस घटना की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सबसे पहले सदर अस्पताल से युवक का शव उठा कर पटेल चौक पर रख सड़क को जाम कर दिया.
उसके थोड़े देर बाद ही जय प्रकाश चौक, कैमूर स्तंभ व शिवाजी चौक को भी जाम कर आगजनी शुरू कर दी. इस दौरान आक्रोशित युवकों ने जाम के बीच जबरन निकलने की कोशिश कर रहे एक दूध विक्रेता के दूध लदे साइकिल को भी आग के हवाले कर दिया और उसके दूध के बाल्टी को सड़क पर ही पलट दिया.
दुकान बंद कराने के दौरान सब्जी मंडी में हुई मारपीट : दुकानों को बंद कराने के दौरान बंद समर्थक व सब्जी मंडी स्थित दुकानदारों के बीच दुकान बंद कराने को लेकर जम कर मारपीट हुई. बंद समर्थक दुकानों को बंद कराने पर तूले हुए थे. वहीं दुकानदार इसका विरोध कर रहे थे. हालांकि सोमवार होने की वजह से अधिकतर दुकानें बंद थी. लेकिन जो दुकानें खुली हुई थी वह भी आक्रोश को देखते हुए दोपहर तक बंद रही.
बंद समर्थकों ने किया पथराव, पुलिस को खदेड़ा : हत्या से आक्रोशित जेपी चौक पर सड़क जाम किये लोगों ने जिस समय सिकठी में आरोपियों को निकालने में पुलिस जुटी थी.
उसी वक्त एसपी आवास के समीप खड़ी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. अचानक पथराव शुरू होने पर पुलिस पीछे हटी तो आक्रोशित लोगों ने पथराव करते हुए पुलिस को खदेड़ना शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख मोहनिया एसडीपीओ मनोज राम व एएसपी अभियान राजीव रंजन सहित मौजूद पुलिस कर्मियों ने स्थिति पर काबू पाने के लिए लाठी चार्ज व हवा में फायरिंग शुरू किया. लगभग 10 से 15 राउंड फायरिंग के बाद स्थिति पर काबू पाया गया व जाम हटाया जा सका.
एसपी व डीएम ने शव को उठवाया
जाम खत्म होने के बाद डीएम व एसपी ने पटेल चौक पर शव रख कर विरोध कर रहे परिजनों को दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दे शव को उठवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
चप्पे-चप्पे पर तैनात हुई पुलिस :
उक्त घटना के बाद शहर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इसके लिए रोहतास एवं गया से भी पुलिस बल कैमूर मंगाये गये हैं. सीआरपीएफ की भी एक कंपनी भभुआ बुला लिया गया है. शहर में पुलिस व सीआरपीएफ लगातार फ्लैग मार्च कर रही है. साथ ही सिकठी गांव में भी पुलिस बल पर्याप्त तैनाती की गयी है. एसपी ने अगले आदेश तक पुलिस बल तैनाती की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










