बिहार : ISI में शामिल होने के लिए छात्र को आया फोन

Updated at : 30 Jan 2016 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : ISI में शामिल होने के लिए छात्र को आया फोन

भभुआ : बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र निवासी, इंटरमीडियट के एक छात्र को पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई में शामिल होने के लिए कल आये एक कथित फोन कॉल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने आज बताया कि भभुआ थाना अंतर्गत अखलासपुर गांव का निवासी […]

विज्ञापन

भभुआ : बिहार में कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र निवासी, इंटरमीडियट के एक छात्र को पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था आईएसआई में शामिल होने के लिए कल आये एक कथित फोन कॉल की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने आज बताया कि भभुआ थाना अंतर्गत अखलासपुर गांव का निवासी मुकेश कुमार एक स्थानीय कालेज में इंटरमेडियट की पढ़ाई करने के साथ कपड़े की एक दुकान में सेल्समैन का पार्टटाइम काम करता है. उसे कल सुबह 9 बज कर 58 मिनट पर पाकिस्तान के एक नंबर से फोन कॉल आया.

उन्होंने बताया कि व्यस्तता के कारण मुकेश काल रिसीव नहीं कर पाया लेकिन उसने जब बाद में उसी नंबर पर कॉल बैक किया तो दूसरी ओर से बताया गया कि बात पाकिस्तान से हो रही है. उसे कथित तौर पर कहा गया कि आईएसआई में शामिल होने पर बहुत पैसा मिलेगा.

कौर ने बताया कि मुकेश ने तत्काल कॉल काट दी और स्थानीय भभुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन