बाइक के धक्के से किशोर घायल
भभुआ (सदर) : मौसा के घर से साइकिल से वापस आ रहा एक किशोर बाइक के धक्के से घायल हो गया. बेलांव थाना क्षेत्र के सलैया खजुरा गांव का रहनेवाला संदीप कुमार साइकिल से अपने मौसा के गांव चक्की से वापस आ रहा था. इसी दौरान खजुरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे […]
भभुआ (सदर) : मौसा के घर से साइकिल से वापस आ रहा एक किशोर बाइक के धक्के से घायल हो गया. बेलांव थाना क्षेत्र के सलैया खजुरा गांव का रहनेवाला संदीप कुमार साइकिल से अपने मौसा के गांव चक्की से वापस आ रहा था.
इसी दौरान खजुरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. बाइक के धक्के से किशोर सड़क किनारे खेत में जा गिरा. इधर, किशोर को धक्का मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग खड़ा हुआ. घटना के बाद बाइक सवार वहां से भाग खड़ा हुआ. घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने किशोर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहां उसका इलाज डाॅ अरविंद कुमार द्वारा किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










