ट्रेन ठहराव व फुट ओवरब्रिज के लिए कल होगा महाधरना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुसौली (कैमूर) : पुसौली स्टेशन के समीप कल यानी बुधवार को पुसौली स्टेशन विकास यूनियन के तत्वाधान में महाधरना होगा. इसमें विधान परिषद के सदस्य संतोष सिंह, मोहनिया विधायक निरंजन राम व भभुआ विधायक आनंद भूषण पांडेय शामिल होंगे. इसे लेकर बाजारों में बैनर लगा कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों […]
विज्ञापन
पुसौली (कैमूर) : पुसौली स्टेशन के समीप कल यानी बुधवार को पुसौली स्टेशन विकास यूनियन के तत्वाधान में महाधरना होगा. इसमें विधान परिषद के सदस्य संतोष सिंह, मोहनिया विधायक निरंजन राम व भभुआ विधायक आनंद भूषण पांडेय शामिल होंगे. इसे लेकर बाजारों में बैनर लगा कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों पर माइक व पंपलेट लोगों के बीच वितरण कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है. इसे लेकर करीब आधा दर्जन लोग अपने वाहनों से प्रचार कर रहे हैं.
गौरतलब है कि धरना को लेकर सदस्यों द्वारा जिला प्रशासन से लेकर रेलवे अधिकारी तक आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गयी है. पुसौली क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद होंगे. पुसौली विकास यूनियन ने तीन इंटरसिटी ट्रेनें, जिसमें दो भभुआ से खुलने वाली जो आरा, गया से होकर पटना जाती है व तीसरी रांची से वाराणसी जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग है. साथ ही पुसौली स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज की भी मांग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










