पांच दिनों में पकड़े गये 57 ओवरलोडेड ट्रक, 19 लाख जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

पांच दिनों में पकड़े गये 57 ओवरलोडेड ट्रक, 19 लाख जुर्माना ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान का दिखने लगा असरप्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) थोड़े दिन ब्रेक के बाद एक बार फिर शुरू हुई ओवरलोडिंग के कारण पुलिस पर सवाल उठता देख एसपी के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. […]

विज्ञापन

पांच दिनों में पकड़े गये 57 ओवरलोडेड ट्रक, 19 लाख जुर्माना ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान का दिखने लगा असरप्रतिनिधि, भभुआ (कार्यालय) थोड़े दिन ब्रेक के बाद एक बार फिर शुरू हुई ओवरलोडिंग के कारण पुलिस पर सवाल उठता देख एसपी के निर्देश पर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई तेज कर दी गयी है. विगत पांच दिनों में ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाये गये अभियान में कुल पांच थानों में 57 ओवरलोडेड ट्रक पकड़े गये. इनसे 18 लाख 76 हजार रुपये का जुर्माना किया गया. गौरतलब है कि तीन माह पूर्व चुनाव के दौरान एसपी के निर्देश पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया था. इसमें 500 से ज्यादा ओवरलोडेड ट्रक एक बार में पकड़े गये थे. इस दौरान इंट्रीमाफिया और ट्रक चालक द्वारा इसके विरोध में पुलिस पर पथराव व फायरिंग भी किया गया था. इसके बाद एसपी हरप्रीत कौर ने सख्त रूप अख्तियार किया व डेढ़ सौ से ज्यादा ओवरलोडेड ट्रक पर जुर्माना किया गया व प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गयी. इसके बाद ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया. लेकिन, एक बार फिर ओवरलोडेड ट्रकों की आवाजाही शुरू होने के बाद एसपी हरप्रीत कौर ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया है. पांच दिनों पूर्व डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग के साथ जिले के वरीय अधिकारियों की एक बैठक की गयी इसमें रोस्टर बना कर नियमित रूप से ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके तहत अभी तक 57 ओवरलोडेड ट्रक पुलिस विभाग द्वारा पकड़ा गया व परिवहन विभाग से 18 लाख 76 हजार का जुर्माना लगाया गया. क्या कहतीं हैं एसपीओवरलोडिंग को रोकना मुख्य रूप से परिवहन विभाग का काम है. लेकिन, परिवहन विभाग ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने मे विफल रहता है और बदनामी पुलिस को झेलनी पड़ती है. इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ओवरलोडेड ट्रक रोकने के लिए परिवहन विभाग को सहयोग कर रही है. यह निरंतर चलाया जायेगा.हरप्रीत कौर, एसपी 10 जनवरी से 16 के बीच पकड़े गये ओवरलोडेड ट्रकों की सूची थाना का नाम ®ट्रकों की संख्या ®जुर्माना की राशिदुर्गावती थाना ®13®4,80,400मोहनिया थाना®23®7,82,900कुदरा थाना ®14®5,29,100रामगढ़ थाना®03 ®45, 600चैनपुर थाना®04®38,000 कुल®57®8,76,000

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन