जयंती पर याद किये गये बाबू गुप्तनाथ

Updated:
विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये बाबू गुप्तनाथ एसवीपी कॉलेज में बाबू गुप्तनाथ सिंह की 106 वीं जयंती मनीभभुआ (सदर). महान विभूतियों का जन्म कम ही होता है. बाबू गुप्तनाथ सिंह समाजसेवी व स्वतंत्रता सेनानी थे. इनकी जयंती पर सभी को कैमूर के विकास का संकल्प लेना होगा, तभी उनको हमारी तरफ से यह सच्ची श्रद्धांजलि […]

विज्ञापन

जयंती पर याद किये गये बाबू गुप्तनाथ एसवीपी कॉलेज में बाबू गुप्तनाथ सिंह की 106 वीं जयंती मनीभभुआ (सदर). महान विभूतियों का जन्म कम ही होता है. बाबू गुप्तनाथ सिंह समाजसेवी व स्वतंत्रता सेनानी थे. इनकी जयंती पर सभी को कैमूर के विकास का संकल्प लेना होगा, तभी उनको हमारी तरफ से यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उक्त बातें जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने सरदार बल्लभ भाई (एसवीपी) कॉलेज प्रांगण में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय संविधान सभा के सदस्य व भभुआ के प्रथम विधायक बाबू गुप्तनाथ सिंह की जयंती समारोह के दौरान कही.कार्यक्रम का उद‍घाटन डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान एएसपी अभियान राजीव रंजन भी मौजूद थे. इस मौके पर जेपी सेनानियों व बुद्धजीवियों ने बाबू गुप्तनाथ सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिशुपाल सिंह व देख रेख शहाब अनवर अंसारी ने किया. अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिशुपाल सिंह ने कहा कि बाबू गुप्तनाथ सिंह की जीवनी से आज के युवाओं को सीख लेने की जरूरत है. उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कल्याण में लगाया. उन्होंने जिले में कई विकास योजनाओं को मूर्त रूप दिया. कार्यक्रम को कैमूरांचल विकास परिषद के संयोजक राजकेश्वर त्रिपाठी, शिक्षक नेता बदरी सिंह, नगर पर्षद के पूर्व चेयरमैन अमरदेव सिंह व दाउ सिंह पटेल आदि ने संबोधित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. इस मौके पर स्व गुप्तनाथ सिंह की समाधिन बृजरानी कुंवर, बहू पूनम देवी, पोता सिद्धार्थ शंकर, आलम अंसारी, दीनानाथ गिरि, रामदुलार सिंह, त्रिभुवन सिंह आदि मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ टीएन पांडेय ने किया.फोटो:-4.कार्यक्रम में उपस्थित डीएम व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन