शोभा की वस्तु बना पंचायत भवन
शोभा की वस्तु बना पंचायत भवन रामपुर(कैमूर). सबार में करोड़ों की लागत से बना सरकार पंचायत भवन शोभा की बस्तु बना हुआ है. उक्त भवन का निर्माण हो रहा था, तो लोगों में परेशानियों से निजात पाने की आश जगी थी. लेकिन बनने के बाद भी अब तक सरकारी कार्य शुरू नहीं होने से लोगों […]
शोभा की वस्तु बना पंचायत भवन रामपुर(कैमूर). सबार में करोड़ों की लागत से बना सरकार पंचायत भवन शोभा की बस्तु बना हुआ है. उक्त भवन का निर्माण हो रहा था, तो लोगों में परेशानियों से निजात पाने की आश जगी थी. लेकिन बनने के बाद भी अब तक सरकारी कार्य शुरू नहीं होने से लोगों की आशा निराशा में बदल गयी है. भवन का कार्य शुरू नहीं होने से गांव के लोगों को 15 किमी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय रामपुर जाना पड़ता है. वहीं कार्यों को कराने में सहूलियत मिलेगी. एक ही छत के नीचे सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मिल जायेंगे. उक्त भवन पंचायत राज विभाग के द्वारा करोड़ों की लागत से 8 माह से बनकर तैयार है. इसमें चार पंचायत बेलाव, सबार, अमाव, भितरीबांध के पंचायत स्तर के सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी बैठकर आये लोगो के कार्यों का निबटारा कर सकेंगे. फोटो:-13.शोभा की वस्तु बना सरकारी पंचायत भवनकूड़े के अंबार से निकलती है दुर्गंध से परेशानीरामपुर(कैमूर). सबार पंचायत भवन के बगल में कूड़े का अंबार लगा है. इससे हमेशा दुर्गंध आती है. स्थानीय निवासी बंटी जायसवाल ने कहा कि दुर्गंध से छम घुटने लगता है. नाक पर रुमाल रखना पड़ता है, जबकि इस रास्ते से सैकड़ों लोग गुजरते हैं. मुखिया सुरेंद्र ने बताया कि लोगों से कई बार कहा गया कि यहां कूड़ा न फेंके, लेकिन कोई प्रभाव नहीं पड़ा. फोटो:-12.कूड़े का अंबार ट्रक के धक्के से एक घायलमोहनिया(नगर).मोहनिया चांदनी चौक से पूरब ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया. चांदनी चौक से पूरब सर्विस रोड से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से राजकुमार साह जो मोहनिया के वार्ड न 16 के रहनेवाले हैं गंभीर रूप से घायल हो गये. उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. बेहतर इलाज हेतु वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया.वैवाहिक विधि जागरूकता पर हुआ क्रार्यक्रम नुआंव (कैमूर). नुआंव बाजार के पंचायत भवन में रविवार की दोपहर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में वैवाहिक विधि जागरुकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें उक्त विषय पर भभुआ के अधिवक्ता भोला जी ने वैवाहिक जीवन में आने वाली विषम परिस्थितियों में सरलता के साथ उबरने व घर के अंदर छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद को सरलता से सुलझाने के उपाय बताए. कार्यक्रम के प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की संख्या कम थी. कार्यक्रम का संचालन अंचलाधिकारी अलख निरंजन यादव ने किया. मौके पर पंचायत की मुखिया काशीया देवी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी बृज नंदन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.फ़ोटो:-15. शिविर में पहुचे अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










