पीएनबी में लोन दिलाने के नाम पर लिया जा रहा रिश्वत
चांद(कैमूर) : भ्रष्टाचार व अपराध नियंत्रण समिति चांद की बैठक कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के महासचिव सत्येंद्र सिंह ने की. बैठक में पीएनबी चांद द्वारा दुकानदारों से लोन पास कराने के नाम पर पांच हजार से 14 हजार रुपये रिश्वत लेने पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में दुकानदार रामेश्वर जायसवाल, मुन्नू […]
चांद(कैमूर) : भ्रष्टाचार व अपराध नियंत्रण समिति चांद की बैठक कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के महासचिव सत्येंद्र सिंह ने की. बैठक में पीएनबी चांद द्वारा दुकानदारों से लोन पास कराने के नाम पर पांच हजार से 14 हजार रुपये रिश्वत लेने पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में दुकानदार रामेश्वर जायसवाल, मुन्नू सिंह, महेंद्र पांडेय, फौदार साह आदि दर्जनों लोगों ने कहा की लोन पास कराने के नाम पर बैंक में रहनेवाले दलालों द्वारा रुपये लिये जा रहे हैं. समिति के सचिव श्री सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों की आवाज रिकॉर्ड की गयी है.
इस संबंध में बीडीओ व जिला में पदाधिकारियों को पत्र दिया गया है. अगर एक सप्ताह के अंदर बैंक द्वारा दुकानदरों को रुपये वापस नहीं किया गया तो भ्रष्टाचार व अपराध नियंत्रण समिति द्वारा धरना प्रदर्शन व बैंक में तालाबंदी की जायेगी. इस बाबत पीएनबी के शाखा प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9771459476 पर बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल रिसीव नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










