Kaimur News : 1704 किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि योजना की राशि

Updated at : 09 Mar 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : 1704 किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि योजना की राशि

सरकार द्वारा किसानों के खेती-बाड़ी में वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किये गये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि अभी भी जिले के 1704 किसानों के खाते में नहीं जा रही है.

विज्ञापन

भभुआ. सरकार द्वारा किसानों के खेती-बाड़ी में वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से शुरू किये गये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि अभी भी जिले के 1704 किसानों के खाते में नहीं जा रही है. यहां ये किसान अपना बैंक खाता आधार से लिंक नहीं कराने के कारण सम्मान निधि योजना की राशि से वंचित हो जा रहे हैं. गौरतलब है कि वर्ष 2019 में किसानों को सम्मान देने तथा आर्थिक सहायता के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू करायी गयी थी. इस योजना में किसानों हर वर्ष तीन किस्तों में छह हजार रुपये का भुगतान सरकार करती है. अभी हाल में ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस योजना के 19 वें किस्त का भुगतान भी किया गया था. लेकिन, 19 वें किस्त के भुगतान में जिले के 1704 किसानों को जिन्होंने किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया था, उनके खाते में इस राशि का भुगतान नहीं किया जा सका. इधर, इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी रेवती रमण ने बताया कि इन किसानों ने अपने बैंक खाते को अब तक आधार से लिंक नहीं कराया है. इसके कारण इन किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि नहीं जा पा रही है. हालांकि सरकार द्वारा इनके किसान होने की पात्रता के आधार पर राशि निर्गत की जाती है. लेकिन, खाता आधार लिंक नहीं होने से इनके खाते में राशि नहीं जा पाती है. उन्होंने बताया कि अगर किसान अपने बैंक खाते को आधार से लिंक आगे भी नहीं कराते हैं, तो सरकार ऐसे किसानों की सूची को निरस्त भी कर सकती है. उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता रखने वाले किसानों को पिछले दो साल से सरकार कैंप लगाकर, प्रचार प्रसार , किसान सलाहकार और कृषि समन्वयकों आदि के माध्यम से आगाह कर रही है कि किसान अपना इ-केवाईसी तथा बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें, बावजूद इसके किसान सुस्ती बरत रहे हैं. चांद में लिंक नहीं कराने वाले किसानों की संख्या सबसे अधिक वर्तमान में जिले के एक लाख 21 हजार 359 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की राशि प्राप्त हो रही है. इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि वैसे जिले में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में आवेदन करने वाले किसानों की संख्या एक लाख 23 हजार 180 है. इन सभी किसानों द्वारा अपना ई केवाईसी करा लिया गया है. लेकिन, इसमें से 1704 किसान ऐसे हैं जिन्होंने अपना ई केवाईसी तो कराया है, लेकिन इनका बैंक खाता नेशनल पेंमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से आधार लिंक नहीं होने के कारण नहीं जुट सका है. इससे इनके खाते में सरकार के सम्मान निधि योजना की राशि नहीं जा पा रही है. वर्तमान में बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं कराने वाले किसानों की संख्या सबसे अधिक चांद प्रखंड में तथा सबसे कम दुर्गावती प्रखंड में है. आधार लिंक नहीं कराने वाले किसानों की प्रखंड वार संख्या प्रखंड संख्या अधौरा 22 भभुआ 245 भगवानपुर 162 चैनपुर 221 चांद 248 दुर्गावती 2 कुदरा 169 मोहनिया 231 नुआंव 105 रामगढ़ 105 रामपुर 139

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन