राजमिस्त्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए प्रखंड के राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बुधवार को स्थानीय प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ राजेश कुमार व सीओ पुरेन्द्र कुमार सिंह इंजीनियर इंद्रजीत कुमार व सत्यम कुमार द्वारा संयुक्त रूप […]
विज्ञापन
चैनपुर : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भूकंपरोधी भवन निर्माण के लिए प्रखंड के राज मिस्त्रियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बुधवार को स्थानीय प्रखंड परिसर के सभाकक्ष में सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ राजेश कुमार व सीओ पुरेन्द्र कुमार सिंह इंजीनियर इंद्रजीत कुमार व सत्यम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया.
इस मौके पर अंचलाधिकरी ने कहा कि आज देश के विभिन्न इलाकों से आये दिन भूकंप आने की खबर सुनने को मिलती है. इस दौरान कई बड़ी घटनाएं भी हो जाती हैं.
इससे बचाव के लिए भूकंपरोधी भवन की आवश्यकता बढ़ गयी है और यह जरूरी भी है. राजमिस्त्रियों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि आप आज के विश्वकर्मा हैं और आपको भूकंपरोधी मकान बनाने के लिए इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि हमारा एरिया भूकंप जोन तीन में आता है और यह पहाड़ी इलाका वाला क्षेत्र है.
राजमिस्त्रियों से उन्होंने कहा कि घर बनाने से लेकर उसकी मजबूती की सारी जिम्मेदारी आपकी होती है इसलिए आपको ट्रेंड होना बहुत आवश्यक है. डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से जानकारी दी जा रही इस प्रशिक्षण ले रहे राजमिस्त्री को थ्योरी के साथ प्रखंड परिसर में प्रैक्टिकल जानकारी भी दी जा रही है. सीओ ने बताया कि प्रत्येक दिन एक घंटे के थ्योरी प्रशिक्षण के बाद डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से जानकारी दी जायेगी.
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत प्रशिक्षण शुरू
रामपुर. प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में बुधवार को भूकंपरोधी और आपदारोधी भवन निर्माण करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. एक सप्ताह तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से चयनित 30 राजमिस्त्री प्रशिक्षित होंगे. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
बीडीओ अरविंद कुमार, सीओ सीओ भरत भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ ने कहा कि सरकार की योजना है कि राजमिस्त्री प्रशिक्षण लेने के बाद भूकंपरोधी मानक के अनुसार भवन का निर्माण करें और लोगों को भी जागरूक करें. इंजीनियर ट्रेनर सुअसद आलम ने राजमिस्त्रियों को कई प्रकार के टिप्स दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










