स्कूल का बैनर टांग रहे दो छात्रों को लगा करेंट, एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कुदरा (कैमूर) : कुदरा थाना क्षेत्र के लालपुर बाजार स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान स्कूल का बैनर टांगने छत पर गये दो छात्र ऊपर से गुजरे बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गये. करेंट लगने से एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की […]
विज्ञापन
कुदरा (कैमूर) : कुदरा थाना क्षेत्र के लालपुर बाजार स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को पढ़ाई के दौरान स्कूल का बैनर टांगने छत पर गये दो छात्र ऊपर से गुजरे बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गये. करेंट लगने से एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों छात्र आठवीं के बताये जाते हैं.
मृतक छात्र लालापुर बाजार निवासी शंभु केसरी का बेटा चंदन केसरी था़ वहीं, घायल छात्र लालापुर बाजार निवासी विनोद प्रसाद का बेटा आदित्य उर्फ पिंटू कुमार है. गंभीर रूप से झुलसे छात्र आदित्य का इलाज सासाराम के नारायणी क्लिनिक जमुहार में किया जा रहा है.
इधर, विद्यालय प्रबंधन व बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा कर लोगों ने एनएच दो को कुछ देर के लिए जाम कर दिया और विद्यालय के प्रबंधक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे. आक्रोशित लोगों ने विद्यालय को भी सील कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










