बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर : फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना प्रकाश में आयी है. लोक लाज के कारण पीड़ित परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत थाने में घटना के एक महीने बाद मंगलवार को की. 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रिश्ते के चचेरे भाई ने घर में अकेले पाकर दुष्कर्म […]
विज्ञापन
फतेहपुर : फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना प्रकाश में आयी है. लोक लाज के कारण पीड़ित परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत थाने में घटना के एक महीने बाद मंगलवार को की. 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ रिश्ते के चचेरे भाई ने घर में अकेले पाकर दुष्कर्म किया. आरोपित उमेश प्रसाद ने घटना के बाद पीड़ित बच्ची को इस मामले में किसी को जानकारी देने पर जान मारने की धमकी भी दी है.
युवती ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि सात अप्रैल को मां छोटे भाई का इलाज कराने के लिए मुंबई लेकर गयी थी. वहां उसके पिता वीडियोग्राफी का काम करते हैं.
नौ जून को आरोपित उमेश प्रसाद ने मुझे घर में अकेला देख कर मेरे साथ गलत हरकत करने लगे. बच्ची ने बताया कि उसने बचने के लिए आरोपित को दांत से काटा और बचने का प्रयास किया. पर वह सफल नहीं हो सकीं. जब वह चिल्लाने लगी,तो आरोपित ने कपड़े से मेरा मुंह बंद कर दुष्कर्म किया.
उसी दिन पीड़िता की मां मुंबई से वापस आयी तो उसने आपबीती बतायी पर सामाजिक दबाव व भय के कारण वह चुप रही. फिर उसने हिम्मत जुटा कर मंगलवार को इसकी लिखित शिकायत थाने में की. थानाप्रभारी अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि बच्ची के बयान पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. बच्ची को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. वहीं आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
आरोपित का दबदबा
उमेश प्रसाद का उसके क्षेत्र में एक बड़ा स्कूल भी चलता है. उस स्कूल में करीब आठ सौ बच्चे पढ़ते हैं. आरोपित पीड़ित के थाने में आवेदन देने के बाद से फरार है. सूत्रों को कहना है कि इस मामले को दबाने के लिए मोटी रकम की भी पेशकश की गयी. लेकिन कोशिश नाकाम रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










