मामला सबार थाना स्थित सबार गांव के मां काली मंदिर के पास का

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2019 7:45 AM

विज्ञापन

रामपुर : बुधवार को रामपुर प्रखंड के सबार थाना के सबार गांव में मां काली स्थान पोखरे के पास पोल पर नया तार टांगने के दौरान एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. इस दौरान उसका शव पोल पर ही टंगा रह गया. मृतक चेनारी थाना के सबराबाद गांव का राजाराम पासवान का 27 वर्षीय […]

विज्ञापन

रामपुर : बुधवार को रामपुर प्रखंड के सबार थाना के सबार गांव में मां काली स्थान पोखरे के पास पोल पर नया तार टांगने के दौरान एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गयी. इस दौरान उसका शव पोल पर ही टंगा रह गया. मृतक चेनारी थाना के सबराबाद गांव का राजाराम पासवान का 27 वर्षीय पुत्र विकास पासवान है. इसके अलावा इस घटना के एक और मिस्त्री के घायल होने की खबर है.

घायल युवक पांडेयपुर गांव के बृजकिशोर बिंद उर्फ पासा का पुत्र राजकुमार बिंद बताया जाता है. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिजली शट डाउन लेते हुए पोल पर झूले हुए शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे हुए थे.
जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग के प्रोजेक्ट द्वारा शिवसागर थाना के पड़री गांव के पवन कुमार नामक संवेदक द्वारा सबार गांव में नया पोल लगाने व तार टांगने व ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम किया जा रहा था. मृतक मिस्त्री के साथ काम रहे मिस्त्री सबराबाद के सुरेश पाल ने बताया कि करमचट पावर हाउस स से शट डाउन लेकर 11 हजार के पोल पर नया तार का कनेक्शन के लिए तार टांगने का काम विकास द्वारा किया जा रहा था.
वही दूसरे पोल पर राजकुमार चढा हुआ था. शट डाउन रहने के बाद काम किया जा रहा था. इसी बीच 11 हजार के पोल में करेंट आ गया. करेंट आने के बाद मिस्त्री विकास तार की चपेट में आने से जलने लगा और पोल में ही पैर फंस जाने के कारण टंगा रह गया. वहीं राजकुमार घायल होकर जमीन पर गिर गया.
जिसके बाद ठेकेदार द्वारा घायल युवक को रोहतास के चेनारी ले जाकर इलाज कराया जा रहा है. घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. इसी दौरान सबार थाना की पुलिस सूचना के बाद पहुंच गयी. प्रोजेक्ट कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. इसके बारे में पता लगाया जा रहा है, जो मुआवजा होगा उसे दिलवाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन