पीएम आवास योजना में आवास सहायक मांग रहा 20 हजार घूस
Updated at : 12 Mar 2019 8:41 AM (IST)
विज्ञापन

भभुआ : चैनपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास सहायक पर आवास योजना का भुगतान करने के लिए 20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया गया है. उक्त मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त कैमूर को जांच कराने का निर्देश दिया गया है. जिले में चल रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास […]
विज्ञापन
भभुआ : चैनपुर प्रखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास सहायक पर आवास योजना का भुगतान करने के लिए 20 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया गया है. उक्त मामले में जिला पदाधिकारी द्वारा उप विकास आयुक्त कैमूर को जांच कराने का निर्देश दिया गया है.
जिले में चल रहे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में आवास सहायकों पर घूस मांगने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है. आये दिन शिकायतें जिला प्रशासन के पास पहुंच रही है. यही नहीं पूर्व के जांच में आवास सहायक पर रिश्वत लेने के आरोप भी सही पाये गये हैं.
ताजा मामला चैनपुर प्रखंड के डुमरकोन पंचायत के आवास योजना में चयनित लाभुक कुल्लू सिंह खरवार से जुड़ा है. लाभुक ने डीएम को दिये आवेदन में कहा है कि डुमरकोन पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक द्वारा 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी. पैसा नहीं देने पर हमारे आवास का फोटो लेकर दूसरे का नाम पैसा लेकर सूची में जोड़ दिया गया है. जिसे देखते हुए पंचायत में आवास सहायक के क्रियाकलापों की जांच करायी जाये.
गौरतलब है कि अभी फरवरी माह में ही मोहनियां प्रखंड के ग्राम पंचायत भोखरी में आवास योजना के जिला प्रशासन स्तर से कराये गये जांच में तत्कालीन ग्रामीण आवास सहायक अरविंद कुमार को 20 हजार रुपये लाभुक से घूस मांगने का दोषी पाया गया था. यही नहीं उक्त आवास सहायक ने पात्रता नहीं रखने वाले लाभुक के श्रेणी में आनेवाले फौजी सहित सिपाही और पिता के साथ रह रहे छात्र के नाम पर भी अनियमितता बरतते हुये आवास का आवंटन कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




