आरा में घूस लेते रंगेहाथ धराया न्याय सचिव, पटना से आयी निगरानी टीम ने की कार्रवाई

निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को ग्राम कचहरी सचिव (न्याय सचिव) मंतोष कुमार राम को जगदीशपुर से घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा. जगदीशपुर प्रखंड के हेतमपुर गांव निवासी न्याय सचिव मंतोष कुमार को करीब दस हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया है.
आरा. निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को ग्राम कचहरी सचिव (न्याय सचिव) मंतोष कुमार राम को जगदीशपुर से घूस लेते रंगे हाथों धर दबोचा. जगदीशपुर प्रखंड के हेतमपुर गांव निवासी न्याय सचिव मंतोष कुमार को करीब दस हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया है. पटना से आयी निगरानी की टीम ने जगदीशपुर प्रखंड कार्यालय के समीप से न्याय सचिव को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. न्याय सचिव पर निगरानी की कार्रवाई का जिले में यह लगातार दूसरा मामला है. गिरफ्तार सचिव हेतमपुर पंचायत में ग्राम कचहरी सचिव पद पर कार्यरत है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घूसखोर न्याय सचिव नगर के वार्ड नंबर चार स्थित महिला कॉलेज के पीछे स्थित किराये के मकान में अंचल कार्यालय से संबंधित काम का निपटारा कर रहा था. इसी दौरान जैसे ही वो रिश्वत के रूप में 10 हजार रुपये लिया, वैसे ही निगरानी की टीम ने उसे दबोच लिया. मंतोष कुमार राम जगदीशपुर अंचल के राजस्व कर्मचारी के साथ दाखिल-खारिज सहित जमीन संबंधी अन्य कामों का निपटारा करता था.
आरा में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. पिछले माह नौ जनवरी को पटना से आयी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने आरा से श्रम विभाग के प्रवर्तन पदाधिकारी (एलईओ) राणा कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. घूस की यह रकम कन्या विवाह योजना की राशि देने की एवज में ली जा रही थी. गिरफ्तार प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मूल रूप से वैशाली के गरोल के निवासी थे, जो वर्तमान में पटना के कंकड़बाग में परिवार के साथ रहते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




