बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन का शिक्षा पर दिखने लगा असर

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से 23 जून 2022 को (गुरुवार) को 11 बजे से 1 बजे तक होने वाली बिहार राज्य स्तरीय 2 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 अगली सूचना तक के लिए स्थगित की जाती है.
पटना. अग्निपथ स्कीम के विरोध का असर अब बिहार में परीक्षाओं पर भी पड़ने लगा है. 23 जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना में बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से 23 जून 2022 को (गुरुवार) को 11 बजे से 1 बजे तक होने वाली बिहार राज्य स्तरीय 2 वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 अगली सूचना तक के लिए स्थगित की जाती है.

दो वर्षीय बीएड और शिक्षा शास्त्री के आगामी सत्र के लिए बिहार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2022 का आयोजन राज्य के 11 शहरों में आयोजित होना था. 11 केन्द्रों पर ही सभी जिलों के परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी. शहरों में प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 325 परीक्षा केंद्र बने थे. अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सभी केंद्रों पर परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.
संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 1,91,929 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन जमा किया है. इसमें 97,718 महिला एवं 94,211 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं. शिक्षा शास्त्री के लिए 280 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं. इसमें 95 महिला एवं 185 पुरुष शामिल हैं. महिलाओं के लिए कुल 157 एवं पुरुषों के लिए 168 परीक्षा केंद्र बने थे. पटना में सबसे अधिक 77, तो छपरा में सबसे कम 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. पटना में सर्वाधिक 54,584 वहीं छपरा में 7019 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होते हैं. स्थगित परीक्षा की अब अगली तिथि जारी होगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




