शिक्षक भर्ती परीक्षा दूसरा चरणः इ-एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, पांच को पता चलेगा सेंटर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2023 7:30 AM
अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले 25 केबी आकार और 250x250 डायमेंशन का अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने डैशबोर्ड में लॉगइन के बाद अपलोड करेंगे
शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का प्रवेश पत्र शनिवार से डाउनलोड होगा जबकि परीक्षा केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी पांच दिसंबर से बीपीएससी साइट पर मिलेगी. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले 25 केबी आकार और 250×250 डायमेंशन का अद्यतन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अपने डैशबोर्ड में लॉगइन के बाद अपलोड करेंगे.उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा . डाउनलोड किये गये इ-एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा जिसमें केंद्र कोड और जिले का नाम अंकित रहेगा.
Also Read: पकड़ौआ विवाह: बंदूक की नोक पर बिहार में हुआ BPSC शिक्षक का विवाह, पढ़िए पूरी कहानी
– वर्ग 6-8 एवं वर्ग 9-10 से संबंधित वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने सामाजिक विज्ञान विषय का चयन किया है, वे इतिहास, भूगोल, राजनीतिशास्त्र में से किन्हीं दो विषय जिसमें एक विषय इतिहास या भूगोल अनिवार्य है, का चयन करके ही एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे.
-प्रारंभिक शिक्षक, जो 10 अगस्त 2017 के पहले से कार्यरत हैं, की 18 महीने की डीएलएड डिग्री मान्य होगी.
-वर्ग एक से पांच से संबंधित अभ्यर्थी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सहमति व्यक्त करते हुए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे
-वैसे अभ्यर्थी जो शिक्षा विभाग एवं पिछड़ा और अतिपिछड़ा कल्याण विभाग के अंतर्गत शिक्षक पद के लिए वर्ग 6 से 8 ( संगीत कला विषय को छोड़कर ) का आवेदन किये हैं तथा अलग अलग विषयों का चयन किये है, उन्हें केवल शिक्षा विभाग के लिए चयनित विषय की परीक्षा में शामिल होना है .
-सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की अतिरिक्त प्रति केंद्र ले जायेंगे. केंद्र कोड की विस्तृत जानकारी पांच दिसंबर से उपलब्ध करायी जायेगी .
-परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा और परीक्षा समाप्ति के बाद ओएमआर सीलबंद करने के बाद ही वे परीक्षा कक्ष छोड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










