ePaper

'ज्यादा बर्तन रहता है तो ढनढनाता है..' हाजीपुर सामुहिक दुष्कर्म मामले में जीतनराम मांझी का बेतुका बयान

Updated at : 14 Sep 2022 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
'ज्यादा बर्तन रहता है तो ढनढनाता है..' हाजीपुर सामुहिक दुष्कर्म मामले में जीतनराम मांझी का बेतुका बयान

हाजीपुर गैंगरेप मामले पर हम पार्टी के नेता जीतनराम मांझी ने बेतुका बयान दिया है. रेप की घटना को उन्होंने अधिक तवज्जो ना देने और जनसंख्या से जोड़ते हुए बताया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के हाजीपुर में बीते शनिवार को एक नाबालिग छात्रा को अगवा करके कुछ लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. छात्रा के साथ गैंगरेप का वीडियो भी उन मनचलों ने बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया. अब इस मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का असंवेदनशील बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने इस घटना के लिए बेतुके दलीलों को सामने रखा है.

जीतनराम मांझी ने क्या कहा….

हाजीपुर गैंगरेप मामले में जीतनराम मांझी ने एक विवादित बयान दिया है. जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस बयान की निंदा भी लोग कर रहे हैं. दरअसल, हाजीपुर में छात्रा से गैंगरेप मामले पर बोलते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि बिहार की जनसंख्या काफी अधिक है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं होती रहती है. जीतन राम मांझी ने आगे कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. ऐसा हो सकता है कि विपक्ष के तरफ से कोई साजिश की जा रही हो.

जहां अधिक बर्तन रहता है वो ढनढनाता ही है- जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने यहां तक कह दिया कि ऐसा कहा ही जाता है कि जहां अधिक बर्तन रहता है वो ढनढनाता ही है. जीतन राम मांझी के इस बयान की निंदा भी हो रही है. बता दें कि शनिवार को जंदाहा क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा को अगवा करके बदमाशों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया. इस मामले में पीड़िता ने चार नामजद व कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

Also Read: बेगूसराय गोलीकांड: गिरिराज सिंह पहुंचे मृतक के पैतृक गांव, हमले में जान गंवाने वाले चंदन को दिया कंधा
क्या है मामला…

बताया जा रहा है कि जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो गांव के ही मनचले युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने उसे वहां लाकर छोड़ दिया जहां से उसे अगवा किया गया था. पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी. जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ जंदाहा थाने पहुंची थी और शिकायत दर्ज कराया था. बच्ची के पिता घर से दूर रहकर मजदूरी करते हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन