जहानाबाद में सड़क किनारे खेल रहे युवक पर हमला, पिस्टल के बट से सिर फोड़ा; सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Author Avinash kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
मारपीट कर युवक को किया गंभीर रूप से घायल

जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है. सड़क किनारे खेल रहे युवक को पिस्टल के बट से पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पीड़ित की मां की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Jehanabad News : परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर घायल युवक की मां ने सात नामजद लोगों के विरुद्ध परसबिगहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की जांच में जुट गई है.

सड़क किनारे खेल रहे युवक पर हमला

पीड़िता ओनकी देवी, पति सुनील कुमार ने थाने में दर्ज आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र चंदन कुमार गांव की सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान राहुल कुमार सहित सात लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपियों ने चंदन को उठाकर जमीन पर पटक दिया और पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया.

मां को भी दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की. आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी और वहां से चले जाने को कहा.

पीएमसीएच से निजी अस्पताल तक चला इलाज

घायल चंदन कुमार को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. बाद में परिजन उसे जहानाबाद के एक निजी क्लीनिक में लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. परिजनों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने शुरू की जांच

परसबिगहा थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर राहुल कुमार सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन