जहानाबाद: अरवल मोड़ से गायब हुई बाइक, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
अरवल मोड़ के समीप से बाइक की चोरी

जहानाबाद में अरवल मोड़ के पास से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Jehanabad News : जहनाबाद नगर थाना क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दो घंटे बाद लौटे तो गायब थी बाइक

महदीपुर गांव निवासी संजय कुमार ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 17 जुलाई को उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अरवल मोड़ के समीप खड़ी की थी. करीब दो घंटे बाद शाम 7 बजे लौटने पर बाइक अपने स्थान से गायब मिली. आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस को सौंपे वाहन के सभी दस्तावेज

पीड़ित ने आवेदन के साथ बाइक का इंजन नंबर, चेसिस नंबर, पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) और आधार कार्ड की प्रति भी पुलिस को उपलब्ध कराई है, ताकि जांच में आसानी हो सके.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगर थाना पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द ही चोरी गई बाइक बरामद करने का प्रयास किया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन