जहानाबाद: दुर्गा मंदिर के पास खड़ी स्प्लेंडर बाइक चोरी, नगर थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
जहानाबाद के बभना स्थित दुर्गा मंदिर के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई. सत्संग नगर निवासी पंकज कुमार की हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
Jehanabad news : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के बभना स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से बेखौफ चोरों ने एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
सामान लेने गए, लौटे तो गायब थी बाइक
सत्संग नगर, राजा बाजार निवासी पंकज कुमार ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि 16 जुलाई की रात उन्होंने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बभना दुर्गा मंदिर के पास खड़ी की थी. वह कुछ आवश्यक सामान खरीदने के लिए गए थे. थोड़ी देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली.
काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला सुराग
पीड़ित ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई.
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नगर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही बाइक बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए