जहानाबाद: 'सखी वार्ता' में छात्राओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, बाल विवाह से लेकर करियर तक दी गई अहम जानकारी

Author Nishikant kumr|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
छात्राओं को बांटे गए टी-शर्ट, टोपी व पुस्तक  कार्यक्रम का आयोजन | Prabhat Khabar Network

छात्राओं को बांटे गए टी-शर्ट, टोपी व पुस्तक कार्यक्रम का आयोजन | Prabhat Khabar Network

डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विशेष जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Jehanabad News : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम के मार्गदर्शन में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना था.

बालिकाओं को बताए गए अधिकार और सुरक्षा के उपाय

कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर और जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने छात्राओं से संवाद किया. उन्हें बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला हेल्पलाइन 181, वन स्टॉप सेंटर की सेवाएं, करियर काउंसलिंग, कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न, किशोरी स्वास्थ्य और कम उम्र में विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.

टी-शर्ट और टोपी का किया गया वितरण

कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं के बीच बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ लोगोयुक्त टी-शर्ट और टोपी वितरित की गई. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पांच छात्राओं को प्रेरणादायक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया.

छात्राओं का बढ़ेगा आत्मविश्वास

विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने अधिकारों और भविष्य के प्रति जागरूक बनाते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं.

कई अधिकारी और शिक्षिकाएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक शिम्पू कुमारी, मनोसामाजिक परामर्शी प्रिया कुमारी, जिला हब फॉर वूमेन एम्पॉवरमेंट की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ कविता सिंह, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन