जहानाबाद में युवक को पीटकर पिस्टल के बट से किया घायल, सात लोगों पर एफआईआर दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

जहानाबाद के केंदुई गांव में आपसी विवाद के चलते एक युवक चंदन कुमार पर जानलेवा हमला हुआ है. सात लोगों पर युवक को गंभीर रूप से घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

परसबिगहा थाना क्षेत्र के केंदुई गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में घायल युवक चंदन कुमार की मां ओनकी देवी ने सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

सात लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

दर्ज प्राथमिकी में ओनकी देवी ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा गांव की सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान राहुल कुमार सहित सात लोग वहां पहुंचे और उसे उठाकर पटक दिया. आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल के बट से उसके सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा.

बचाव करने पहुंची मां के साथ भी की अभद्रता

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचीं और विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया. साथ ही पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने को कहा.

पीएमसीएच से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल चंदन कुमार को पहले इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. बाद में परिजन उसे इलाज के लिए जहानाबाद के एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उसका उपचार जारी है. परिजनों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परसबिगहा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Avinash Kumar

लेखक के बारे में

By Avinash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन