संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 17 Apr 2025 10:20 PM

विज्ञापन

मृतक महिला पूजा देवी है जो औरंगाबाद जिले के खुर्दाना गांव निवासी बतायी जाती है जिनकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व एनवां गांव निवासी रौशन कुमार के साथ हुई थी.

विज्ञापन

काको. एनवां मे शुक्रवार को संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक महिला पूजा देवी है जो औरंगाबाद जिले के खुर्दाना गांव निवासी बतायी जाती है जिनकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व एनवां गांव निवासी रौशन कुमार के साथ हुई थी. घटना के संबंध में महिला के ससुराल के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला पूजा देवी शुक्रवार को छत से कपड़ा लाने गई थी. इसी क्रम में वह सीढ़ी से गिरकर घायल हो गयी. आनन -फानन में उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया जिसकी सुचना उनलोगों ने काको थाने की पुलिस तथा मृतका के मायके के लोगों को दी. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. खबर लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी है. पोस्टमार्टम के लिए मृतका के मायके पक्ष के लोगों का इंतजार किया जा रहा है. वहीं मामले में पूछे जाने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति द्वारा पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का मामला स्पष्ट हो सकेगा. धोखाधड़ी के आरोप में युवक गिरफ्तार काको. भेलावर ओपी की पुलिस ने निसरपुरा गांव में छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति गांव निवासी विकास कुमार बताया जाता है. मामले मे ओपी अध्यक्ष दुर्गानंद मिश्र ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर गलत तरीके से पहचान बनाकर जमीन की रजिस्ट्री करा दिये जाने के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था, तब से मामले में वह फरार चल रहा था. गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन