जहानाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना जिले के रामपुर नगवा की पूजा की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मायके वालों का आरोप है कि पैसों और संपत्ति के लालच में ससुराल पक्ष ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jehanabad murder of married woman: पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र स्थित रामपुर नगवा गांव की रहने वाली पूजा की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भगवान खंधा गांव की है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर पैसों और संपत्ति के लालच में हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

2021 में हुई थी पूजा की शादी

मृतका की बुआ मनोरमा देवी और रिश्तेदार प्रतिभा देवी ने बताया कि पूजा की शादी वर्ष 2021 में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के भगवान खंधा गांव निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार, शादी के समय मायके पक्ष की ओर से एक कट्ठा जमीन और 8 लाख रुपये नकद दिए गए थे. परिजनों का आरोप है कि पूजा का पति रवि कोई काम नहीं करता था और लगातार ससुराल से पैसों की मांग करता रहता था. पैसे नहीं देने पर पूजा को प्रताड़ित किया जाता था. पूजा की कोई संतान नहीं थी.

घर में संदिग्ध हालत में मिला शव

परिजनों के अनुसार, घटना के दिन गांव के किसी व्यक्ति ने घर के अंदर जाकर देखा तो पूजा का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था. परिजनों का दावा है कि उसके गले पर कसने के निशान थे. इसके बाद ग्रामीणों ने फोन कर मायके वालों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पूजा के मायके वाले मौके पर पहुंचे. वहां ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था.

ससुराल वालों पर हत्या के बाद घटना को दूसरा रूप देने का आरोप

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने पूजा की हत्या करने के बाद मामले को फांसी का रूप देने की कोशिश की और इसके बाद घर से फरार हो गए. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन