जहानाबाद में छत पर सो रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम रूम पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम रूम पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network

जहानाबाद जिले के पंडितपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. छत पर सो रही 35 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद इलाज के दौरान महिला की दुखद मौत हो गई.

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में जहरीले सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान पंडितपुर निवासी 35 वर्षीय अंचला देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, शुक्रवार देर रात अंचला देवी अपने घर की छत पर सो रही थीं. इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया. कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी होने लगी. शुरुआत में परिजनों ने इसे अधिक भोजन करने के कारण हुई परेशानी समझा और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले गए. स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उन्हें राजाबाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे, जहां शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर शकूराबाद थानें की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


विज्ञापन
Mritunjay Jehanabad

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन