Jehanabad : लंबित मामलों के निबटारे के लिए मध्यस्थता अपनाएं : डीजे
Published by : MINTU KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 10:57 PM
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर मध्यस्थता जागरूकता एवं मामले के समाधान के लिए 90 दिवसीय कार्यक्रम पुन: प्रारंभ किया किया गया है.
जहानाबाद नगर
. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर मध्यस्थता जागरूकता एवं मामले के समाधान के लिए 90 दिवसीय कार्यक्रम पुन: प्रारंभ किया किया गया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने आमजनों से कहा कि लंबित मामले के निबटारा के लिए मध्यस्थता का माध्यम अपनाएं. इससे दोनों पक्षों को विवादों को सुलझाने एवं वैकल्पिक तरीका अपनाने से दोनों पक्ष समझौता तक पहुंचती है यह प्रक्रिया गोपनीय होता है. इसमें दोनों पक्षकारों का समय व पैसा की भी बचत होती है. न्यायालय में अत्यधिक मामला लंबित रहने से समय पर न्याय नहीं मिल पाती है और दोनों पक्षों में एक मुकदमा से अन्य मुकदमा हो जाती है इसलिए मध्यस्थता एक सरल माध्यम है जिसके अपनाने से पक्षकारों को लाभ मिलता है. प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने कहा कि न्यायालय के लंबित मामलों का चिन्हित किया किया गया है और अत्यधिक मामलों को भी चिन्हित की जा रही है. सभी न्यायिक पदाधिकारी गण के साथ भी बैठक की गई है एवं आम जनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाई जा रही है एवं चिह्नित मामलों में नोटिस निर्गत भी की जा रही है. जिन लोगों को भी अपना मुकदमा तुरंत निपटारा कराना हो वे संबंधित न्यायालय में तुरंत संपर्क स्थापित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










