Jehanabad : मई हाल्ट के पास स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत चार गंभीर

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : मई हाल्ट के पास स्कूली बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक समेत चार गंभीर

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मंगलवार की अहले सुबह मई हाल्ट के निकट ट्रक और स्कूली बस के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

जहानाबाद

. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर मंगलवार की अहले सुबह मई हाल्ट के निकट ट्रक और स्कूली बस के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक और स्कूल के तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को इलाज के लिए पहले जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया. ट्रक चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. बाद में घायल एक छात्रा को भी बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया. बताया जाता है कि जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, गयाजी की बस जहानाबाद से बच्चों को लेकर गयाजी जा रही थी. बस में करीब 30 बच्चे सवार थे. एनएच-22 पर मई हाल्ट के निकट एक बच्ची बस पर चढ़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पलट गया और उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल ट्रक चालक की पहचान जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरिस्ताबाद निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है. वहीं बस पर चढ़ रही छात्रा मानसी कश्यप के अलावा बस में सवार हसीर कादरी और यूसुफ कादरी भी गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने ट्रक चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. वहीं छात्रा मानसी कश्यप के सिर में गंभीर चोट होने के कारण सीटी स्कैन एवं अन्य जांच के लिए बाद में उसे भी पीएमसीएच भेजा गया. घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है. ट्रक को जब्त कर लिया गया है. जिले में पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. लगातार हो रही घटनाओं से जहानाबाद जिले के लोग चिंतित हैं

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन