Jehanabad : कल मुख्यमंत्री करेंगे बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : कल मुख्यमंत्री करेंगे बिजली उपभोक्ताओं के साथ संवाद

राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गयी, जिसके बाद 1 अगस्त से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर

. राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गयी, जिसके बाद 1 अगस्त से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है. उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार 12 अगस्त को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में 4 संवाद स्थल निर्धारित किए गए हैं. साथ ही विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, जिलास्तर पर भी संवाद स्थलों का चयन किया गया है. इस प्रकार इस संवाद कार्यक्रम से लगभग 3000 संवाद स्थलों के माध्यम से 15 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के साथ मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद किया जाएगा. जिले में यह कार्यक्रम स्थानीय अब्दुलबारी नगर भवन में किया जाएगा. इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कुल 32 स्थान पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा जहां उपभोक्ता संवाद में भाग ले सकेंगे. मुख्य स्थल के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के फेसबुक अकाउंट पर फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के संवाद को उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन