नगर परिषद ने दरधा नदी के समीप शुरू की साफ-सफाई

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 11:29 PM

विज्ञापन

डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश पर संगम घाट व पटना-गया मेन रोड स्थित दरधा नदी के किनारे साफ-सफाई को लेकर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार तथा नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश पर संगम घाट व पटना-गया मेन रोड स्थित दरधा नदी के किनारे साफ-सफाई को लेकर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार तथा नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा संयुक्त रूप से घाटों का निरीक्षण किया गया. दरधा पुल के समीप नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई शुरू किया गया तथा आसपास के लोगों को नदी में कचरा नहीं फेंकने के लिए अपील की गयी. नदी किनारे बसे आम लोगों को भी घर का कचरा नदी की जगह डस्टबिन में डालने के लिए कहा गया. गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रबंधन एवं प्रदूषण उपशमन में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ज़िलास्तर पर एक तंत्र स्थापित करने के लिये गंगा नदी बेसिन पर स्थित ज़िलों में ज़िला गंगा समितियों का गठन किया गया है. साथ ही दरधा नदी मेन रोड पुल के दोनों साइड पर मेडिकल एवं होटल संचालकों को भी निर्देश दिया गया कि अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखें और उसका प्रयोग करें. संगम घाट के मंदिर पुजारी से भी अनुरोध किया गया कि किसी भी समारोह या अनुष्ठान करने वाले व्यक्ति को यह आवश्यक रूप से निर्देश दें कि किसी भी प्रकार का कचरा संगम, घाट के आसपास न फैलाएं. ऐसे करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर जिला प्रशासन को नाम देने के लिए कहा गया. ऐसे व्यक्ति का नाम आने पर जिला प्रशासन के तरफ से आवश्यक एवं कठोर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन