11 को सेंधवा आयेंगे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Mar 2025 11:30 PM
प्रखंड क्षेत्र के सेंधवा गांव में आगामी 11 मार्च को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा के आगमन को लेकर डीएम के निर्देशानुसार भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी ने नेहालपुर एवं झुनाठी हेलीपैड का निरीक्षण किया.
रतनी. प्रखंड क्षेत्र के सेंधवा गांव में आगामी 11 मार्च को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज कुमार सिन्हा के आगमन को लेकर डीएम के निर्देशानुसार भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी ने नेहालपुर एवं झुनाठी हेलीपैड का निरीक्षण किया. कार्यक्रम के आयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता अजेंद्र शर्मा ने बताया कि उपराज्यपाल के आगमन की सूचना जिला पदाधिकारी को दे दी गयी है. जिला पदाधिकारी के द्वारा भवन निर्माण विभाग के अधिकारी व सुरक्षा संबंधित पदाधिकारी की टीम ने हेलीपैड स्थल से लेकर कार्यक्रम स्थल सेंधवा गांव तक निरीक्षण किया. आगामी 11 मार्च को होली मिलन समारोह सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें महामहिम के साथ-साथ बिहार सरकार के नगर विकास व आवास मंत्री जीवेश मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम की सफलता के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कई तोरण द्वार लगाये जायेंगे. हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सड़क के दोनों तरफ फ्लेक्स बोर्ड से पाट दिया जायेगा. इस मौके पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री रवि रंजन समेत कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










