Jehanabad : हुलासगंज में गायत्री परिवार ने किया पौधारोपण

Updated:
विज्ञापन
Jehanabad : हुलासगंज में गायत्री परिवार ने किया पौधारोपण

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 220वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुलासगंज प्रखंड में स्थित बंगाली बाबा के आश्रम में किया गया. 15 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 220वें रविवासीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुलासगंज प्रखंड में स्थित बंगाली बाबा के आश्रम में किया गया. 15 फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया. आश्रम के महंत मुन्ना बाबा ने कहा कि पेड़ हमारे लिए प्रकृति के उदार उपहार की तरह हैं, हमारे लिए यह जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है कि पेड़ कितने मायने रखते हैं. कम से कम पेड़ होने की समस्या के साथ-साथ इसके साथ आने वाली अन्य सभी चुनौतियों को ठीक करने के लिए हम क्या कर सकते हैं. पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और बारिश के लिए मौसम को बिल्कुल उपयुक्त बनाने में मदद करते हैं. वे दूषित वायु को ग्रहण करते हैं और उसे स्वच्छ बनाकर प्राणवायु के रुप में हमें ऑक्सीजन देते हैं. इसके अलावा वे हमें लकड़ी, भोजन, ईंधन और कागज जैसी चीजें देते हैं –वे चीज़ें जो हम हर दिन उपयोग करते हैं. साथ ही बहुत से जानवर एवं पशु पक्षी पेड़ों पर अपना घर बनाकर रहते हैं. लेकिन वनों की कटाई एक बड़ी समस्या है, जहां हम बहुत सारे पेड़ काटते हैं. इससे जलवायु परिवर्तन जैसे बड़े समसस्याएं पैदा हो रहे हैं और बहुत सारे पौधे और जानवर हमेशा के लिए गायब हो रहे हैं. पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे युथ ऑइकन आभास कुमार, युवा कवि एवं साहित्यकार सुभाष शर्मा, युवा अधिवक्ता प्रकाश चंद को मंत्र चादर, सद्साहित्य एवं देव प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रंगेश कुमार, बचनदेव कुमार, हरि जी, श्यामनारायण कुमार, प्रवीण कुमार, संजय कुमार, देवेन्द्र शर्मा, भारती जी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mintu Kumar

लेखक के बारे में

By Mintu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन