जहानाबाद: घोसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कांड के आरोपी समेत दो वारंटी गिरफ्तार, शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक भी धराया

Author Sunil kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jehanabad Police: जहानाबाद में घोसी पुलिस ने अपराध और वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एक कांड के आरोपी, दो वारंटी और नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन

Jehanabad Police: घोसी पुलिस ने अपराध एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक कांड के आरोपी, दो वारंटियों तथा शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है.

विज्ञापन

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कांड संख्या 526/25 के आरोपी चामा विन्द उर्फ चंदन विन्द को गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इसके अलावा न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर ठिकरौर गांव निवासी योगेन्द्र विन्द एवं एकबाल विन्द को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार

घोसी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर मोड़ पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे अनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, जहां मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया.

अभियान आगे भी रहेगा जारी

घोसी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों, वारंटियों एवं शराब से जुड़े मामलों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन