बिहार के इस जिले में 250 करोड़ खर्च कर बनाई जाएगी सड़क, 300 KM तक का इलाका होगा चकाचक
सड़क की सांकेतिक तस्वीर
Bihar Road Construction: बिहार के कई जिलों में रोड प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. ऐसे में जहानाबाद जिले में लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क बनाए जाने की योजना है. इसे बनने से जिले में बेहतर कनेक्टिविटी लोगों को मिल सकेगी.
Bihar Road Construction: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कहीं सड़क तो कहीं पुलों का निर्माण किया जा रहा है. जिलों के बीच कनेक्टिविटी आसान हो, इसके लिए कई एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है. ऐसे में राज्य के जहानाबाद जिले में सड़क बनाए जाने की योजना है. इससे जिले के अंदर लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
विभागीय स्तर पर बनाया गया प्रस्ताव
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा सकते हैं. इसके साथ ही 300 किलोमीटर लंबी यह परियोजना बताई जा रही है. इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रस्ताव बनाया गया. इसमें सड़क की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम भी शामिल है. प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है. यह मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
सड़क निर्माण के साथ रख-रखाव पर फोकस
पथ निर्माण विभाग की ओर से मिली जानकारी की माने तो, सड़क बनाने पर फोकस होने का साथ-साथ उसके रख-रखाव को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है. इससे लोगों को यह फायदा होगा कि उन्हें सड़क पर गड्ढे नहीं मिलेंगे. इस तरह से यह साफ कर दिया गया है कि जो भी निर्माण एजेंसी सड़क को बनाएगी वही एजेंसी अगले करीब 7 सालों तक उसका रख-रखाव भी करेगी.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
प्रशासनिक स्वीकृति मिलने का इंतजार
जानकारी के मुताबिक, जहानाबाद जिले में कई ऐसी सड़कें हैं जहां गड्ढे हो चुके हैं. लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है. बारिश का मौसम होने की वजह से ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है. ऐसे में सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद ही टेंडर निकाला जाएगा. इसके बाद एजेंसी का चयन होगा और काम आगे बढ़ाया जा सकेगा.
इस तरह से बिहार के हर जिले में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए कई प्रोजेक्ट्स पर काम किए जा रहे हैं. जहानाबाद में सड़कें बनने से लोगों को जाम की झंझट से राहत मिल सकेगी. इसके साथ ही लोगों के समय की बचत भी हो सकेगी.
Also Read: बिहार के किसानों के लिए 4415 करोड़ खर्च करेगी सरकार, जानिए कैसे उठा सकेंगे फायदा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए