Jehanabad : जिला जज ने अधिवक्ताओं से मिल मध्यस्थ की दी जानकारी

Published by : MINTU KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 11:10 PM

विज्ञापन

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार ने जिला विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना, एवं निबंधन संयोजक उच्च न्यायालय, मध्यस्थ समिति पटना के निर्देशानुसार मेडिएशन फॉर नेशन ड्राइव 2 के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिज्ञ संघ पुस्तकालय में अधिवक्ताओं से मिलकर मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी. साथ ही अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि यह ड्राइव 90 दिनों के लिए चलाए जा रहा है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार ने जिला विधिज्ञ संघ के पुस्तकालय में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना, एवं निबंधन संयोजक उच्च न्यायालय, मध्यस्थ समिति पटना के निर्देशानुसार मेडिएशन फॉर नेशन ड्राइव 2 के सफल आयोजन को लेकर जिला विधिज्ञ संघ पुस्तकालय में अधिवक्ताओं से मिलकर मध्यस्थता के बारे में जानकारी दी. साथ ही अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि यह ड्राइव 90 दिनों के लिए चलाए जा रहा है. इसमें ज्यादा से ज्यादा केशो को मध्यस्थ के माध्यम से निष्पादन करने में आप अधिवक्ता गण सहयोग करें. उन्होंने बताया कि न्यायालय में केश की संख्या काफी बढ़ता जा रहा है.

उच्चतम न्यायालय का यह सोच है कि केश का निष्पादन मध्यस्थता के माध्यम से किया जाए, पूर्व में भी मेडिसिन ड्राइव वन का आयोजन किया गया था जिसमें हम लोगों को काफी सफलता मिली थी और मेडिएशन के माध्यम से काफी केसों का निष्पादन हुआ था. सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि ड्राइव टू को सफल बनाने के लिए अपने मोकिलो को मध्यस्थता के माध्यम से निष्पादन के लिए प्रेरित करें ताकि ड्राइव टू सफल हो सके. इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, गिरिजानंदन प्रसाद प्रधान न्यायाधीश सतीश कुमार देव, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अरुण कुमार शर्मा, संजय कुमार सिन्हा, राजेश पांडे, सुनील कुमार सिंह, पुष्पांजलि कुमारी, विशाल कुमार, नीरज कुमार, मो इनायत करीम, सीजीएम कौशलेंद्र कुमार शुक्ला, ए सीजीएम अदिति कुमारी, एस डीजेएम अनीश कुमार विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार, कुमारी डिंपी, आरभ जैन, समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित हुए और सभी ने मध्यस्थता के बारे में अपना-अपना विचार रखा. इस अवसर पर संघ के सचिव अवधेश कुमार, अधिवक्ता उमेश शंकर, बिंदु भूषण प्रसाद, राम बिंदु सिंहा, जनक सिंह, रजनीश कुमार, विनोद कुमार सिंह, सुधीर कुमार समेत काफी संख्या में अधिवक्ताएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
MINTU KUMAR

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन