जहानाबाद में 'ग्लासेस फॉर लाइवहुड प्रोजेक्ट' के तहत 500 महिलाओं को मिला मुफ्त चश्मा, प्रयत्न नारी संस्था ने आयोजित किया था शिविर

चश्मा वितरण शिविर में पहुंचे लोग
Jehanabad News: जहानाबाद के अमैन पंचायत में पीसीआई और प्रयत्न नारी संस्था द्वारा निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 500 महिलाओं को चश्मे बांटे गए.
Jehanabad News: सदर प्रखंड के अमैन पंचायत भवन में गुरुवार को निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लगभग 500 महिलाओं की आंखों की जांच कर उन्हें मुफ्त चश्मा वितरित किया गया. यह शिविर ग्लासेस फॉर लाइवहुड प्रोजेक्ट के तहत डीबीएस एवं पीसीआई के सहयोग से प्रयत्न नारी संस्था द्वारा आयोजित किया गया.
दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
शिविर का उद्घाटन पीसीआई की निदेशक इरीना मैम, विकास कुमार, एजाज अहमद, संदीप कुमार, समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी, संतोष कुमार तथा अमैन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पर दिया गया जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर बल दिया. उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं की है और उनका स्वस्थ रहना परिवार तथा समाज दोनों के लिए आवश्यक है. वक्ताओं ने कहा कि आंखें मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं. दृष्टि कमजोर होने से जीवन प्रभावित होता है, इसलिए आंखों की नियमित जांच और उचित देखभाल जरूरी है. उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं की कमजोर होती दृष्टि को बेहतर बनाने के उद्देश्य से निःशुल्क चश्मा उपलब्ध करा रही है, ताकि वे अपने दैनिक कार्य बेहतर ढंग से कर सकें और आत्मनिर्भर बनें.
500 महिलाओं को मिला निःशुल्क चश्मा
शिविर में पहुंची करीब 500 महिलाओं की आंखों की जांच की गई. जांच के बाद सभी पात्र लाभार्थियों के बीच निःशुल्क चश्मा वितरित किया गया. कार्यक्रम में समिति के सीईओ भोला प्रसाद, एफएक्स दीपक कुमार, एमआईएस चंद्रकांत, संतोष, रुक्मिणी देवी, एमबीके रिया सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें: 'जदयू को मिलीं 85 सीटें, अब तो संन्यास ले लें', बिहार बीजेपी चीफ ने बिना नाम लिए पीके पर बोला हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










