25 दिनों से बिना बीडीओ व नाजिर का चल रहा रतनी प्रखंड कार्यालय, विकास कार्य ठप

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 17 Apr 2025 10:18 PM

विज्ञापन

खंड में गत 20 मार्च को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के छापेमारी के बाद रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय का काम लगभग ठप पड़ा हुआ है.

विज्ञापन

रतनी. प्रखंड में गत 20 मार्च को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के छापेमारी के बाद रतनी फरीदपुर प्रखंड कार्यालय का काम लगभग ठप पड़ा हुआ है. मालूम हो कि छापेमारी के पूर्व बीडीओ, प्रखंड नाजिर डाटा ऑपरेटर और प्रखंड प्रमुख पति को निगरानी विभाग की टीम को सभी लोगों पर योजना की राशि भुगतान में नाजायज राशि लेने की शिकायत मिली थी, जिसमें नाजीर और प्रमुख पति रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ था. लगभग 25 दिनों से बीडीओ प्रखंड नाजिर और डाटा ऑपरेटर विहीन कार्यालय है जिसके कारण न तो प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है न ही प्रशासनिक कार्य. लोगों की मानें तो रतनी प्रखंड क्षेत्र में विकास कार्य लगभग ठप पड़ चुका है. हालांकि प्रखंड नाजिर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबन कर दिया गया है, उनके पद पर अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार में जहानाबाद सदर प्रखंड के बीडीओ अनिल मिस्त्री हैं, लेकिन जब से निगरानी विभाग की कार्रवाई हुई है, उस समय से अब तक प्रखंड कार्यालय में प्रभारी बीडीओ आने को मुनासिब नहीं समझ रहे हैं, जिससे प्रखंड क्षेत्र में कार्य ठप पड़ा है. जदयू के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि नियमित बीडीओ के पदस्थापन नहीं होने के कारण रतनी प्रखंड क्षेत्र में न तो विकास कार्य हो रहा है और न ही प्रशासनिक कार्य. उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र नियमित बीडीओ के पदस्थापन कराने की मांग की है. मालूम हो कि पिछले 20 मार्च को निगरानी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में प्रखंड प्रमुख पति एवं प्रखंड नाजिर दिनेश कुमार प्रभाकर को 40 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था, जिसके बाद निगरानी विभाग द्वारा चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निगरानी विभाग के छापेमारी के बाद से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड नाजिर के कार्यालय में ताला लटका हुआ है, जिसके कारण न तो पंचायत समिति द्वारा पारित योजनाओं पर कार्य हो रहा है न ही कार्य की निगरानी हो रही है. लोगों की माने तो वरीय पदाधिकारी के नहीं रहने के कारण प्रखंड कर्मी भी स्वेच्छाचारी हो गए हैं. प्रखंड उपप्रमुख राजेश्वर प्रसाद, 20 सुत्री कार्यकारणी सदस्य विनोद कुमार सहित कई लोगों ने शीघ्र नियमित बीडीओ के पदस्थापन की मांग की है, ताकि प्रखंड का अवरुद्ध चल रहे विकास कार्य को गति मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन