एसएन सिन्हा कॉलेज में होगी पीजी की पढ़ाई, प्राचार्य ने जताया हर्ष

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 10:31 PM

विज्ञापन

स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज में कला संकाय के पांच विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई इसी सत्र से आरंभ होगी.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर.

स्थानीय एसएन सिन्हा कॉलेज में कला संकाय के पांच विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई इसी सत्र से आरंभ होगी. इसके लिए इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान एवं मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई को एकेडमिक काउंसिल, सिंडिकेट एवं सीनेट से स्वीकृति मिल चुकी है. सभी विषयों में 60-60 सीटें निर्धारित की गयी हैं. उक्त आशय की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरुण कुमार रजक एवं वित्तेक्षक प्रो सुबोध कुमार झा ने कहा कि जिले का यह दूसरा महाविद्यालय होगा जिसमें पीजी की पढ़ाई आरंभ की जायेगी. इससे जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी. प्राचार्य ने इसके लिए मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो शशिप्रताप शाही का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय कुलपति ने अपने कार्यकाल में विश्वविद्यालय को एक नई दिशा प्रदान की है, पूरे शैक्षिक माहौल को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया है. कुलपति ने जिस प्रकार से विश्वविद्यालय की लंबित परीक्षाओं का आयोजन करवा कर सत्र को पटरी पर लाया है, वह अपने आप में एक कीर्तिमान है. कुलपति ने अनेक महाविद्यालयों में पीजी एवं तकनीकी विषयों की पढ़ाई शुरू करा कर मगध विश्वविद्यालय के इतिहास में मिल का पत्थर स्थापित किया है. प्राचार्य ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई आरंभ करने की पहल करने के लिए सिंडिकेट के सदस्य प्रो नरेंद्र कुमार सिंह का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि अपने महाविद्यालय के लिए किए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा. प्राचार्य ने कहा कि आगे विज्ञान एवं व्यवसायिक विषयों में भी पीजी की पढ़ाई आरंभ करने के लिए माननीय कुलपति से आग्रह किया जायेगा. हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रो अख्तर रोमानी, डॉ शशिधर गुप्ता, डॉ बबलू कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, शशिभूषण कुमार, राजीव नयन, शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं सचिव संजय कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन