इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने क्लिनिक व मार्केट में लगायी आग

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 18 Apr 2025 9:39 PM

विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम टेहटा थाना क्षेत्र के इमलिया मोड़ के समीप संचालित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मखदुमपुर. शुक्रवार की देर शाम टेहटा थाना क्षेत्र के इमलिया मोड़ के समीप संचालित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने क्लिनिक एवं मार्केट को आग के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार इमलिया मोड़ स्थित एक झोलाछाप डॉक्टर के निजी क्लिनिक में गंगासागर गांव निवासी मुनारिक यादव का पुत्र ब्रह्मदेव यादव (60 वर्ष) की तबीयत खराब हुई थी, जो शुक्रवार की देर शाम कुर्था बाजार स्थित डॉ विमल वर्मा के क्लिनिक में दिखाने आये थे, जिन्हें डॉक्टर विमल द्वारा इंजेक्शन लगाया गया. परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं घटना की सूचना पाकर आक्रोशित लोगों ने उनके निजी क्लिनिक एवं मार्केट में तोड़फोड़ कर आगज़नी कर दिया. दुकान के बाहर सब्जी तथा गोलगप्पा बेच रहे ठेला पर भी तोड़फोड़ किया. वहीं घटना की सूचना पाकर टेहटा थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. मामला नियंत्रित न होता देख बड़ी संख्या में जिले से पुलिस बल को बुलाया गया. घटनास्थल पर एसडीओ एवं एसडीपीओ के पहुंचने के बाद शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना लाया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है. वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. छात्र से मोबाइल छिनतई करने के आरोप में तीन किशोरों को भेजा गया पर्यवेक्षण गृह जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के एसएस कॉलेज के समीप छात्र से मोबाइल छिनतई करने के आरोप में पकड़े गये बुलेट सवार तीन किशोरों को शुक्रवार को बाल पर्यवेक्षण गृह भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरापट्टी के रहने वाले संतोष कुमार जो एसएस कॉलेज के समीप ओबीसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं. गुरुवार की शाम धनगावां के समीप से सब्जी खरीद कर छात्रावास लौट रहे थे. इसी क्रम में बुलेट पर सवार तीन किशोर उनका मोबाइल छीन लिया और भागने की कोशिश करने लगे. हालांकि मोबाइल छीनने के क्रम में उचक्कों से मोबाइल नीचे गिर पड़ा. इसके बाद छात्र ने चोर- चोर की आवाज लगायी और शोर-शराबा किया तो आसपास के लोग जुटे और बुलेट सवार तीनों उचक्कों को पकड लिया. इसके बाद छात्र ने पूरे मामले की जानकारी डायल 112 के पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेट सवार तीनों उचक्कों को पकड़कर थाने ले गयी, जहां पुलिस ने पूछताछ के बाद किशोरों को बाल पर्यवेक्षण गृह भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन