चमकी बुखार समेत अन्य रोगों से बचाव के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 18 Apr 2025 11:12 PM

विज्ञापन

पांचूबिगहा गांव में गर्मी के होने वाली चमकी बुखार समेत अन्य रोगों से बचाव के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. गांव ने स्थित लगाए गए रात्रि चौपाल की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया बसंती देवी ने किया.

विज्ञापन

करपी. पांचूबिगहा गांव में गर्मी के होने वाली चमकी बुखार समेत अन्य रोगों से बचाव के लिए रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. गांव ने स्थित लगाए गए रात्रि चौपाल की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया बसंती देवी ने किया. मुखिया ने चौपाल को संबोधित करते हुए कही कि इस गर्मी की शुरुआत के साथ कई बीमारियों की जोखिम रहता है, विशेषकर चमकी बुखार,डायरिया तथा लू के मामले अधिक आते हैं. ऐसे में हम सभी पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा समुदाय को स्वस्थ रखने के लिए जागरूकता लाने की आवश्यकता है. अपने पंचायत को स्वस्थ्य रखने के इस मौसमी बीमारियों के अलावा टीबी, फाइलेरिया, उच्च रक्तचाप, डायबिटीज से बचाव तथा इसके जांच के प्रति लोगों को सजग करने की जरूरत है. साथ ही इन बीमारियों के इलाज में होने वाले खर्च के आर्थिक दबाव को कम करने के प्रति सजग बनाने का प्रयास हम सभी को करने होंगे. अपना पंचायत को स्वस्थ्य रूप में पहचान बनाने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान कार्यक्रम जैसी गतिविधियां संचालित करने की जरूरत हैं. रोगों के रोक थाम के लिए सभी को जिम्मेदार बनाना होगा. जैसे कि अपने घर के आसपास की साफ सफाई, सही जीवन शैली, रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण, सही खान-पान, ठंड या गर्मी के दौरान सुरक्षा संबंधी व्यवहार और अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद सेवाओं की जानकारी रखे. इससे न केवल हम स्वस्थ रह सकेंगे बल्कि लोगों को भी स्वस्थ रखेंगे. चौपाल में वार्ड सदस्य जय प्रकाश सिंह, जीविका दीदी अश्विनी कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका संगीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि बैजू कुमार, आशा सुशील देवी, अमित कुमार, फाइलेरिया मरीज धनौती देवी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. चौपाल के बाद कैंडल मार्च निकाल लोगों के जागरूकता पैदा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन