नेत्र रोगियों को मिलेगा अब इलाज की बेहतर सुविधा

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 17 Apr 2025 10:26 PM

विज्ञापन

बीते कई माह से बगैर नेत्र चिकित्सक के संचालित हो रहा सदर अस्पताल का नेत्र विभाग को अब एक नेत्र चिकित्सक मिल गया है.

विज्ञापन

जहानाबाद नगर. बीते कई माह से बगैर नेत्र चिकित्सक के संचालित हो रहा सदर अस्पताल का नेत्र विभाग को अब एक नेत्र चिकित्सक मिल गया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीते दिन बड़ी संख्या में चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण में एक नेत्र चिकित्सक तथा एक ऑर्थो चिकित्सक सदर अस्पताल में स्थानांतरित होकर आये हैं. हालांकि अब तक दोनों चिकित्सकों ने अपना योगदान नहीं दिया है लेकिन स्थानांतरण सूची में सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक मिल जाने से अब नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का बेहतर इलाज होने की आशा जग गयी है. फिलहाल नेत्र चिकित्सक के अभाव में टेक्नीशियन के सहारे नेत्र विभाग का संचालन हो रहा था. टेक्नीशियन द्वारा ही मरीजों का इलाज किया जा रहा था. ऐसे में अब नेत्र चिकित्सक के योगदान करने के बाद नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलने की आशा जगी है.

सदर अस्पताल में नहीं था एक भी नेत्र चिकित्सक : सदर अस्पताल में एक भी नेत्र रोग चिकित्सक नहीं होने के कारण यहां इलाज कराने आने वाले नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. चिकित्सक के अभाव में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है. नेत्र रोग से पीड़ित मरीज प्रतिदिन अस्पताल का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नेत्र चिकित्सक के नहीं होने के कारण उन्हें सामान्य ओपीडी में इलाज कराना पड़ रहा है या फिर वह इलाज के लिए निजी क्लिनिक का सहारा ले रहे हैं. जिले के दूर-दराज के गांव से आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. मरीजों की परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया था कि टेक्नीशियन द्वारा मरीजों का इलाज किया जायेगा तभी से मरीजों का इलाज टेक्नीशियन द्वारा ही किया जा रहा था.

चिकित्सक नहीं रहने के कारण इस वर्ष नहीं हुआ था ऑपरेशन : सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सक नहीं रहने के कारण इस वर्ष ऑपरेशन के लिए लगने वाला शिविर का आयोजन नहीं हुआ था. शिविर लगने से जहां सैकड़ों मरीजों को का आंख का ऑपरेशन नि:शुल्क हो जाता था लेकिन इस वर्ष शिविर नहीं लगने के कारण ऐसे मरीज ऑपरेशन से वंचित रह गये थे. चिकित्सक के अभाव में शिविर नहीं लगने के अलावे अन्य कई परेशानी से विभाग को दो-चार होना पड़ रहा था. ऐसे में अब विभाग को एक चिकित्सक मिलने से इन परेशानियों से छुटकारा मिलने की आशा जगी है.

क्या कहते हैं अधिकारी

विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है. स्थानांतरण सूची में सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में भी एक चिकित्सक को स्थानांतरित किया गया है. चिकित्सक के योगदान करने के बाद नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी. डॉ प्रमोद कुमार, कार्यकारी अधीक्षक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन