महिला की मौत मामले में मायके वालों ने हत्या का कराया मुकदमा

Published by : AMLESH PRASAD Updated At : 18 Apr 2025 9:40 PM

विज्ञापन

एनवां गांव में गुरुवार को एक महिला की हुई मौत के मामले में महिला के परिजन द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है.

विज्ञापन

काको. एनवां गांव में गुरुवार को एक महिला की हुई मौत के मामले में महिला के परिजन द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या कर दिये जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है. मृतक महिला पूजा कुमारी के पिता द्वारा ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में महिला के पिता औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना अंतर्गत खुर्दाना गांव निवासी अमरेश कुमार ने बताया है कि अपनी बेटी पूजा कुमारी की शादी वर्ष 2021 में हिंदू रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से किया था. वहीं शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज स्वरूप पांच लाख रुपये मांगे जाने लगा. उनकी मांग पूरी नहीं किये जाने के कारण उसका पति, ससुर, सास, भैंसुर, गोतनी सभी लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे. पैसा नहीं मिलने के कारण सभी लोगों ने मेरी छह महीने की गर्भवती बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. वहीं इधर ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि छत से कपड़ा सुखाकर उतारने के दौरान सीढ़ी से गिरकर उसकी मौत हुई है. मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. खीरा खरीदने के दौरान महिला का ठेला पर छुटा पर्स, 10 हजार रुपये गायब जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के दरधा पुल के समीप ठेला पर बेच रहे खीरा खरीदने के दौरान महिला का पर्स छूट गया और क्षण भर में 10 हजार रुपये गायब हो गये. हजारों रुपए गायब होने के बाद महिला फूट-फूट कर रोने लगी जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के पर शादीबिगहा की रहने वाले बरती देवी शुक्रवार को घर से पैसा लेकर बाजार करने आयी थी. इसी क्रम में दरधा पुल के समीप ठेला पर बेच रहे खीरा को खरीदने लगी. खीर खरीदने के बाद विक्रेता को पर्स से पैसा निकाल कर देने लगी. इसी क्रम में महिला ठेला पर पर्स रख दी और याद नहीं रहने के कारण खीरा लेकर अचानक चल दी लेकिन कुछ दूर जाने के बाद उन्हें अपने बटुआ की याद आई तो वह दौड़े भागे अस्पताल मोड़ स्थित दरधा पुल के समीप पहुंची तो देखा कि खीरा बेचने वाला ठेला समेत गायब है. काफी खोजबीन करने पर जब खीरा बेचने वाला नहीं मिला तो महिला रोने लगी. महिला के विलाप से आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन