Jehanabad : छापेमारी में शराब बरामद, तस्कर फरार

नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने हसौड़ा स्थित यमुना नदी किनारे से तस्करों द्वारा शराब बनाकर बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए 15 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है.
जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के क्रम में पुलिस ने हसौड़ा स्थित यमुना नदी किनारे से तस्करों द्वारा शराब बनाकर बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए 15 लीटर शराब को पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि पुलिस की भनक पाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गए. थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जमुना नदी किनारे झाड़ी में शराब बनाकर बिक्री किया जाता है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई जिसमें पुलिस को तस्करों द्वारा बिक्री के लिए छुपा कर रखे गए 15 लीटर शराब मिला है. बरामद शराब के आधार पर पुलिस तस्कर की पहचान करने में जुटी है. पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार काको. एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष छापेमारी अभियान मे काको थाने की पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में काको के सखी चन्द मांझी और राजेश्वर मांझी के अलावा जमालपुर से संजय यादव शामिल हैं. इन सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट निर्गत था. गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




